{"_id":"593fd0218664198d5d8b4748","slug":"lipstick-under-my-burkha-release-date-change-to-july-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जुलाई को नहीं, अब इस दिन रिलीज होगी 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 जुलाई को नहीं, अब इस दिन रिलीज होगी 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' फिर से खबरों में आ गई है। हाल ही में इसकी रिलीज डेट 28 जुलाई घोषित की गई थी जिसे बदल दिया गया है। ये फिल्म अब 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को अनिला कपूर और अर्जुन कपूर की 'मुबारकां' रिलीज हो रही है जिस वजह से इसकी डेट बदल दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' लंबे समय से विवादों में थी और आखिरकार अब ये रिलीज होने जा रही है। कहा जा रहा था कि महिला प्रधान इस फिल्म में गाली-गलोच और अश्लीलता दिखाई गई है जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म 21 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
फिल्म में रतन पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और आहना कुमरा लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर 2016 को रिलीज किया जा चुका है। इसके डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव हैं।
विज्ञापन