फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ruhanika Dhawan Attended Divyanka Tripathi Baby Shower Shared Photos On Instagram

दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई में शामिल हुईं रुहानिका धवन, फोटो शेयर कर दी बधाई; लिखा इमोशनल नोट

Mon, 06 Apr 2026 12:16 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 06 Apr 2026 12:16 AM IST
सार

Divyanka Tripathi: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि दिव्यांका जल्द ही मां बनने वाली हैं, और हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म भी हुई। जानिए क्या रहा रस्म में खास। 

विज्ञापन
Ruhanika Dhawan Attended Divyanka Tripathi Baby Shower Shared Photos On Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी और रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच उन्होंने गोद भराई क रस्म रखी थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए, और एक्ट्रेस को आने वाली खुशियों के लिए बधाई दी। इस बीच उनके साथ एक खास मेहमान भी जुड़ी, जिन्होंने उनके सबसे पॉपुलर शो में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया था। 

विज्ञापन


रुहानिका धवन हुईं गोद भराई में शामिल
इस खास मौके पर उनके साथ ‘ये हैं मोहब्बतें’ में काम कर चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन भी पहुंचीं। दोनों का रिश्ता हमेशा से काफी खास रहा है, जो इस मौके पर एक बार फिर देखने को मिला।

विज्ञापन

गोद भराई के बाद रुहानिका ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पुरानी और नई यादें शामिल हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

शेयर किया इमोशनल नोट
रुहानिका ने लिखा कि लोग कहते हैं मां जिंदगी का सबसे खास हिस्सा होती हैं, और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें दो मां जैसी शख्सियत मिलीं। उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खास था, क्योंकि उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन ‘इशी मां’ को रियल लाइफ में मां बनते देखने वाली हैं।

उन्होंने दिव्यांका की तारीफ करते हुए लिखा कि जब से वे मिले हैं, तब से दिव्यांका उनके लिए मां जैसी रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई जर्नी के लिए उनसे ज्यादा कूल और इंस्पायरिंग कोई नहीं हो सकता।

फैंस भी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed