फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rohit shetty singham again vicky kaushal can be seen in ajay devgn film reports

Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में हुई इस सितारे की एंट्री! धुआंधार होगी फिल्म की स्टारकास्ट

Wed, 17 May 2023 02:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 17 May 2023 02:56 PM IST
सार

रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही सिंघम अगेन की कास्टिंग की जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के सभी सितारे तीसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
rohit shetty singham again vicky kaushal can be seen in ajay devgn film reports
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए मशहूर हैं। इन दिनों वह अपने खतरों से भरे शो खतरों के खिलाड़ी के लिए चर्चा में हैं। इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू भी हो चुकी है। रोहित इन दिनों सिंघम अगेन को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सिंघम की 2 सफल किश्तों के बाद अब रोहित और अजय 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में जुट गए हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक और सितारे की एंट्री हो गई है। 
विज्ञापन


सिंघम अगेन में हुई इस सितारे की एंट्री
रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही सिंघम अगेन की कास्टिंग की जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के सभी सितारे तीसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं, लेकिन करीना कपूर और दीपिका की नई एंट्री है। अब खबर आ रही है कि विक्की कौशल भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। विक्की कौशल और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन के लिए कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और रोहित शेट्टी फिल्म में विक्की कौशल के लिए प्रॉपर कैरेक्टर के लिए भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: देशद्रोहियों और नेताओं के खिलाफ बोलने से हुआ करोड़ों का नुकसान', कंगना का चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है सिंघम अगेन की स्टारकास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू हो सकती है। इसे भारत समेत दुनिया के कई अलग-अलग लोकेशंस पर शूट करने की प्लानिंग है। सिंघम अगेन में विक्की कौशल का नाम आने के बाद स्टारकास्ट अब और भी बड़ी हो गई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल के नाम शामिल है। बता दें कि रोहित ने पहले सिंघम के दो पार्ट बना रखे है, लेकिन वह तीसरे पार्ट को अलग लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed