फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Shetty reaction on Singham Again received  negative reviews says rarely have I been given good reviews

Rohit Shetty: 'बॉक्स ऑफिस नंबर से ज्यादा मेरे लिए फीडबैक मायने रखता है', 'सिंघम 3' की असफलता के बाद बोले रोहित

Thu, 14 Nov 2024 12:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

रोहित शेट्टी की इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई है। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अभी 250 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। फिल्म को मिले नकारात्मक रिव्यू पर रोहित शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Rohit Shetty reaction on Singham Again received  negative reviews says rarely have I been given good reviews
सिंघम 3-रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारों से सजी रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म 'सिंघम 3' बॉक्स ऑफिस की बाजी हार चुकी है। भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यू मिले। इसे लेकर हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म को मिली खराब समीक्षाओं और बॉक्स ऑफिस पर हुई कम कमाई को लेकर निर्देशक ने कहा कि उनके लिए यह मायने ही नहीं रखते। उनके लिए तो फीडबैक मायने रखता है।

विज्ञापन
Trending Videos

सिंघम 3 की रिलीज से पहले नहीं सोए रोहित
रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक वक्त हो चुका है। मगर, अपनी किसी नई फिल्म की रिलीज पर उन्हें आज भी घबराहट महसूस होती है। इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में रोहित शेट्टी ने कहा कि अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज से एक रात पहले भी उनकी हालत कुछ ऐसी ही हो गई। वे पूरी रात जागते रहे और चिंता में रहे। रोहित शेट्टी ने कहा कि वे शुरुआत से ही अपनी सभी फिल्मों की रिलीज से पहले इसी तरह घबराते रहे हैं। रोहित शेट्टी का कहना है कि भले ही लोगों को लगता है कि वह दर्शकों की नब्ज को समझते हैं, फिर भी वे पूरी ईमानदारी से काम करते हैं, जिससे दर्शकों के बीच कुछ शानदार पहुंच सके।
Circus: फैंस को 'सर्कस' दिखाने लौट रहे शाहरुख खान, दूरदर्शन पर इस दिन से धमाल मचाएगा आइकॉनिक शो

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर लोगों की राय रखती है मायने
रोहित शेट्टी ने कहा, 'मैं किसी फिल्म की रिलीज से पहले वाली रात सो नहीं पाता। चिंता में रहता हूं और यह चिंता रिलीज के दिन दोपहर तक रहती है'। रोहित शेट्टी ने आगे बताया कि जब समीक्षाएं आती हैं या हमारी वितरण टीमों, थिएटर मालिकों से प्रतिक्रिया मिलती है, तब वे कैसा महसूस करते हैं? रोहित शेट्टी ने कहा कि वे हमेशा यह सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जमीनी स्तर पर लोग कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रोहित के मुताबिक, 'फिल्म समीक्षकों का दृष्टिकोण अलग-अलग होता है, लेकिन वह इस बात पर ध्यान देना पसंद करते हैं कि सिनेमाहॉल मालिक और वहां के दर्शक क्या कह रहे हैं'?
Urvashi Rautela: फुटबॉल प्लेयर को डेट करना चाहती हैं उर्वशी रौलेता? अभिनेत्री का मजेदार जवाब कर देगा हैरान

विज्ञापन

नेगेटिव रिव्यू का नहीं पड़ता असर?
निर्देशक का कहना है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया उनके लिए फिल्म को मिले रिव्यू और बॉक्स ऑफिस पर जुटाए गए नंबरों से ज्यादा मायने रखती है। फिल्म सिंघम अगेन को काफी नेगेटिव रिव्यू भी मिले हैं। निर्देशक से जब पूछा गया कि इसका उन पर क्या असर पड़ा? उन्होंने कहा, 'फिल्म मेकिंग की 20 साल से अधिक की यात्रा रही है। शायद ही कभी मुझे अच्छी समीक्षा मिली हो। मेरे लिए, जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि लोग मेरी फिल्में पसंद करते हैं, लेकिन मैं अगर मैं कहूं कि मुझे आलोचकों की परवाह नहीं है तो यह ठीक नहीं होगा। लेकिन, इतना जरूर है कि यह मेरे लिए अतिरिक्त सरीखा है'। कमाई की बात करें तो रोहित शेट्टी की फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 217.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Junaid Khan: जुनैद खान के लिए अपनी ही फिल्में बनीं मुसीबत? वैलेंटाइन वीक पर आपस में भिड़ेंगे आमिर खान-बोनी कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed