फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Circus premiers again on doordarshan shah rukh khan iconic comedy show telecast monday to friday on 12 pm

Circus: फैंस को 'सर्कस' दिखाने लौट रहे शाहरुख खान, दूरदर्शन पर इस दिन से धमाल मचाएगा आइकॉनिक शो

Thu, 14 Nov 2024 11:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 14 Nov 2024 11:40 AM IST
सार

'फौजी 2' के प्रीमियर से पहले अभिनेता के 'फौजी' के आठ एपिसोड का प्रसारण हुआ था। वहीं, अब शाहरुख खान का एक और मजेदार शो 'सर्कस' दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहा है।

विज्ञापन
Circus premiers again on doordarshan shah rukh khan iconic comedy show telecast monday to friday on 12 pm
सर्कस - फोटो : एक्स: @DDNational

विस्तार

दूरदर्शन पर कई ऐसी भूली बिसरी यादें हैं, जो अब दर्शकों के लिए सुनहरी पलों से कम नहीं हैं। दूरदर्शन पर अब कई ऐसे शोज का दोबारा प्रसारण हुआ है, जिसने दर्शकों को पुराने दिन याद दिला दिए। हाल ही में शाहरुख खान के हिट शो 'फौजी' का दोबारा प्रसारण किया गया। 'फौजी 2' के प्रीमियर से पहले अभिनेता के 'फौजी' के आठ एपिसोड का प्रसारण हुआ था। वहीं, अब शाहरुख खान का एक और मजेदार शो दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहा है।

विज्ञापन

कब देख सकते हैं 'सर्कस'
शाहरुख खान अब दोबारा 'सर्कस' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं। दूरदर्शन ने 'सर्कस' के पुनः प्रसारण की आधिकारिक घोषणा अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए दी। दूरदर्शन ने 'सर्कस' से शाहरुख खान की कुछ झलकियां साझा करते हुए ट्वीट किया, 'वो दिन भी क्या दिन थे, जब सर्कस में शाहरुख एक चुलबुले किरदार में हमारे टीवी स्क्रीन पर दिखाई देते थे। हम लौट आए हैं उन्हीं यादों के साथ। देखिए, सर्कस, सोमवार से शुक्रवार, दोपहर 12:00 सिर्फ डीडी नेशनल पर।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'सर्कस' की मंडली
'सर्कस' में सर्कस मंडली के सदस्य शेखरन की भूमिका शाहरुख की शुरुआती भूमिकाओं में से एक थी और नब्बे के दशक में दूरदर्शन देखते हुए बड़े हुए लोगों द्वारा इसे आज भी याद किया जाता है। विक्की अजीज मिर्जा और कुंदन शाह द्वारा निर्देशित, सर्कस में रेणुका शहाणे, पवन मल्होत्रा शाहरुख ने 1989 में 'फौजी' से टीवी पर शुरुआत की थी और 1992 में 'दीवाना' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

विज्ञापन

कई बार हुआ 'सर्कस' का पुनः प्रसारण
'सर्कस' मूल रूप से 1989 और 1990 के बीच प्रसारित हुआ और लोकप्रिय मांग पर 2017 और 2018 में पुनः प्रसारित किया गया। इसके बाद इसे कोरोना काल में 28 मार्च, 2020 से दोबारा प्रसारित किया गया था। वहीं, अब यह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। वहीं, शाहरुख खान की आगामी फिल्म के बारे में बात करें तो वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed