Rohit Roy: रोहित रॉय के बढ़ते वजन को देखकर सलमान खान ने कही थी यह बात, फिर ऐसे हुए फैट टू फिट
रोहित रॉय अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने उस दौर के बारे में खुलकर बात की है, जब वह टेलीविजन पर जिस तरह का काम कर रहे थे।
विस्तार
एक्टर रोहित रॉय अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में अभिनेता ने उस दौर के बारे में खुलकर बात की है, जब वह टेलीविजन पर जिस तरह का काम कर रहे थे, उससे निराश हो रहे थे। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि सलमान खान ने उन्हें एक बार 'फैट काउ' कहा था, जिसके बाद अभिनेता का शारीरिक कायापलट हो गया था।
एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने कहा कि वह सलमान को तब से जानते हैं, जब वह 15 साल के थे और उन्होंने ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए क्लैप दिया था। रोहित ने कहा कि शुरुआती दिनों में सलमान अक्सर उनके लुक की तुलना हॉलीवुड अभिनेता रॉक हडसन से करते थे। उन्होंने कहा, "जब मैं अभिनेता बनने के बारे में सोच रहा था, तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम 60 के दशक के हॉलीवुड अभिनेता की तरह दिखते हो, तुम्हें वैसे ही कपड़े पहनने चाहिए।" रोहित ने कहा कि सलमान आज भी जब उनसे मिलते हैं तो यह किस्सा साझा करना पसंद करते हैं।
इसके बाद अभिनेता ने कहा कि कुछ साल पहले, जब वह अहमदाबाद में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान सलमान से मिले थे, तो उन्होंने उन्हें मिल रहे काम के बारे में निराशा जाहिर की थी और सलमान ने सीधे उन्हें बताया था कि वह क्या सोचते हैं। रोहित ने कहा, ''मेरा वजन काफी बढ़ गया था, मैं निराश हो रहा था क्योंकि चीजें ठीक नहीं हो रही थीं।'' फिर उन्होंने साझा किया, “मैंने सलमान से कहा कि मैं खुश नहीं हूं। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन चीजें नहीं हो रही हैं और उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा कि तुम एक फैट काउ की तरह दिखते हो, यहां तक कि मैं तुम्हें कोई काम नहीं दूंगा।
रोहित ने आगे कहा, “उस दिन उन्होंने मेरे साथ जो कुछ भी साझा किया, उससे मेरी शारीरिक रूप से कायापलट हो गई। मैं 45-46 साल का था और मैंने फैसला किया कि 50 साल की उम्र छूने से पहले फिट बनना चाहता हुं और ऐसा ही हुआ।' उन्होंने सलमान की बातें याद करते हुए कहा, ''उन्होंने कहा था कि या तो ऐसे ही रहो, या लड़ते रहो। ऐसा नहीं था कि मैं बुरा दिख रहा था, लेकिन वह देख सकता था कि मैं और भी बुरी दिख सकता था।'' रोहित ने आगे कहा कि कायापलट होने के बाद ही उन्हें ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'काबिल' मिली।
यह भी पढ़ें- Jawan: सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान'? जानें कितना है किंग खान की मूवी का बजट