Riteish Deshmukh: बायकॉट ट्रेंड पर रितेश देशमुख का बड़ा बयान, कहा- फिल्मों के न चलने की वजह बहिष्कार नहीं
रितेश देशमुख ने कहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की सफलता ने हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक 'सूखा' समाप्त कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बायकॉट ट्रेंड पर भी बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की कई फिल्मों को पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर बायकॉट करने का ट्रेंड देखने को मिला है। हाल ही में आदिपुरुष का टीजर जारी होने के बाद इस फिल्म की जमकर आलोचना की जा रही है। इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख ने बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर अपने विचार रखे हैं।
Dhanush Aishwarya: तलाक नहीं लेंगे धनुष और ऐश्वर्या, इसी साल जनवरी में किया था अलग होने का एलान
अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की असफलताओं के बारे में बात की। रितेश देशमुख ने कहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की सफलता ने हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक 'सूखा' समाप्त कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बायकॉट ट्रेंड पर भी बात की। एक्टर ने कहा कि ब्रह्मास्त्र की सफलता से पता चलता है कि बायकॉट नहीं बल्कि कंटेंट फिल्मों के भाग्य का निर्धारण कर रही है।
Vivaad Bollywood Ke: जब अपना आपा खो बैठी थीं करीना कपूर, ‘काली बिल्ली’ कह बिपाशा को जड़ दिया था जोरदार तमाचा
रितेश ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों के काम न करने के पीछे इसका कंटेंट है न कि बायकॉट ट्रेंड। अगर किसी फिल्म की कहानी अच्छी नहीं होती और फिल्म का बहिष्कार भी होता है तो लगता है कि बायकॉट की वजह से यह फिल्म नहीं चल सकी। जबकि इसका असली कारण कंटेंट ही होता है। किसी भी फिल्म की कहानी अगर अच्छी हो तो वह जरूर चलेगी। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने इंडस्ट्री में नई उम्मीद जगाई है।
बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म भारत के साथ विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश हाल ही में फिल्म प्लान ए प्लान बी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट तमन्ना भाटिया दिखी थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 30 सितंबर को रिलीज की गई थी।