फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   riddhima kapoor shares a throwback picture of rishi kapoor goes viral on Internet see netizens reaction on thi

Rishi Kapoor: ऋषि कपूर की इस पुरानी तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, लोग बोले- गोद में आलिया-रणबीर या रिद्धिमा?

Tue, 30 Apr 2024 04:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

इस बीच आज अभिनेता की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी एक पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो उनकी बेटी रिद्धिमा ने शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर खलबली मची हुई है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

विज्ञापन
riddhima kapoor shares a throwback picture of rishi kapoor goes viral on Internet see netizens reaction on thi
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को गुजरे चार साल बीत चुके हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें खूब याद करते हैं और फैंस ने अभिनेता को उनकी फिल्मों के जरिए अभी भी अपने दिलों में जिंदा रखा हुआ है। हालांकि, इस बीच आज अभिनेता की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी एक पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो उनकी बेटी रिद्धिमा ने शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर खलबली मची हुई है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


ऋषि कपूर की यह तस्वीर हुई वायरल
पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी बेटी ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है।  दरअसल, इस थ्रोबैक तस्वीर में ऋषि कपूर की गोद में एक बच्चा है, जिसे रणबीर कपूर बताया जा रहा है, लेकिन काफी लोग इसे आलिया भट्ट बता रहे हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए यह साफ नहीं किया है कि ऋषि कपूर के साथ आखिर इस तस्वीर में कौन है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "यह तो रणबीर कपूर लग रहे हैं। दोनों का चेहरा भी कितना मिल रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, " ऋषि कपूर की गोद में आलिया भट्ट क्या कर रही हैं। यह तो छोटी आलिया लग रही हैं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह रणबीर नहीं बल्कि रिद्धिमा हैं। एकदम अपने पापा जैसी लग रही हैं।"

नीतू कपूर ने भी साझा की तस्वीर, फैंस भी हुए भावुक
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को सदाबहार हीरो के नाम से भी लोग जानते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में लवर बॉय से लेकर गुस्सैल पिता तक के किरदारों को दिल से निभाया है। आज सोशल मीडिया पर फैंस दिवंगत अभिनेता की तस्वीर साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर के लिए पोस्ट कर उन्हें याद किया है।   

Varun Dhawan: वरुण धवन ने किया 'लापता लेडीज' का रिव्यू, फिल्म की तारीफ करते हुए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed