{"_id":"643c238286dd2880f40fa149","slug":"rhea-chakraborty-reached-delhi-for-roadies-19-audition-users-troll-her-badly-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: रोडीज सीजन 19 के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: रोडीज सीजन 19 के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
Sun, 16 Apr 2023 10:04 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:04 PM IST
सार
रिया को दिल्ली पहुंचने पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रोडीज के इतने बुरे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
विस्तार
रिया चक्रवर्ती बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने काम पर वापसी की है। एक्ट्रेस रोडीज के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंची हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
रिया ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
दरअसल, रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल्ली पहुंचने का एक वीडियो साझा किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- दिल्ली। रिया इस वीडियो में ब्लैक कॉर्सेट और ब्लैक लेदर पैंट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी शानदार और कॉन्फिडेंस नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में वह दिल्ली की ऑडियंस से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। दिल्ली की ऑडियंस उन्हें चीयर अप कर रही है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
हालांकि रिया के वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रोडीज के इतने बुरे दिन आ गए कि अब इसको ले लिया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। एक और यूजर ने लिखा- वैंप ऑन द रैंप। साथ ही ऋचा चड्ढा और फातिमा सना शेख ने रिया के इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने इस पोस्ट पर फायर इमोजी कमेंट किया है।
Shabana Azmi: शबाना ने स्मिता पाटिल के साथ लड़ाई का किया खुलासा, कहा- उनके खिलाफ कठोर टिप्पणी करने का है पछतावा
रोडीज में बतौर जज नजर आएंगी रिया
रिया रोडीज के सीजन 19 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। उनके साथ प्रिंस नरूला भी दिखाई देंगे। आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद से एक्ट्रेस पर कई इल्जाम लगे थे। यहां तक कि एक्ट्रेस इस मामले में पूछताछ के लिए कई बार जेल भी गई थीं।
Anil Kapoor: 'रूप की रानी चोरों का राजा' के 30 साल पूरे, अनिल ने पुरानी फोटोज साझा कर सतीश कौशिक को किया याद