{"_id":"606c54826467481f785059e7","slug":"renuka-shahane-ashutosh-rana-and-shefali-shah-receive-first-dose-of-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड 19: कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा और शेफाली शाह ने लगवाया टीका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोविड 19: कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा और शेफाली शाह ने लगवाया टीका
Tue, 06 Apr 2021 06:00 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
शेफाली शाह, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा
- फोटो : Twitter
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। दिन प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड तो जैसे कोरोना का हब बन चुका है। अक्षय कुमार, विक्की कौशल से लेकर कटरीना कैफ तक हर बड़ा स्टार इस वक्त कोविड 19 से पीड़ित है। इस बीच देशभर में टीकाकरण का काम भी जारी है।
विज्ञापन
इस बीच अभिनेत्री रेणुका शहाणे, शेफाली शाह और अभिनेता आशुतोष राणा ने मंगलवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली है। अभिनेत्री रेणुका शहाणे (54) ने अपने पति और अभिनेता आशुतोष राणा (53) के साथ शहर के बीकेसी टीका केंद्र की अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र के चिकित्सकों और नर्सों का उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। अभिनत्री ने ट्वीट कर कहा " आज हमने टीके की पहली खुराक ली। टीका लगवाएं, मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने हाथ सेनेटाइज करते रहें।
विज्ञापन
शाह (48) ने टीका लगवाने के बाद अपनी बिल्ली के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की।
अभी तक फिल्म जगत की कई हस्तियां कोविड-19 टीका लगवा चुकी हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया बच्चन, एश्वर्य राय, सलमान खान, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जीतेंद्र आदि प्रमुख नाम हैं जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।
View this post on Instagram