Raza Murad: रजा मुराद ने पिता की 114वीं जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि, सिनेमा में उनकी विरासत को किया याद
Murad 114th Birth Anniversary: आज बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद के दिवंगत पिता मुराद की 114वीं जयंती है। इस मौके पर रजा ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
रजा मुराद ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पिता हामिद अली मुराद के साथ तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया और एक भावुक संदेश लिखा। रजा ने लिखा, 'उनके पिता मुराद 1940 से 1980 के दशक तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहे। उन्होंने रजा को 1969 में पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट (FTII) में दाखिला दिलाने में मदद की और उनमें अनुशासन, समय की पाबंदी और भी कई गुण सिखाए। मुराद एक उदार व्यक्ति थे, जो जरूरतमंदों की मदद करते थे और कभी अपना पैसा वापस नहीं मांगते थे। 24 अप्रैल 1987 को उनका निधन हो गया था।'
हामिद अली मुराद ने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने पिता, पुलिस अधिकारी, जज और सम्राट जैसे किरदार निभाए। उनकी पहली फिल्म 'नजमा' थी। इसके बाद वे 'अनमोल घड़ी', 'अंदाज', 'आन', 'अमर', 'दो बीघा जमीन', 'देवदास' और 'मुगल-ए-आजम' जैसी फिल्मों में नजर आए। 'दो बीघा जमीन' में उन्होंने क्रूर जमींदार और 'मुगल-ए-आजम' में राजा मान सिंह का किरदार निभाया। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में भी एक महाराजा की भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: Badshah: जख्मी हालत में बादशाह ने शेयर किया पोस्ट, फैंस को हुई चिंता पूछा- 'ये क्या हो गया?'