Raveena Tandon: 'दूल्हे राजा' की रिलीज को पूरे हुए 27 साल, रवीना टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट
27 years of Dulhe Raja: रवीना टंडन ने आज अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दूल्हे राजा' की रिलीज को 27 साल पूरे होने पर शानदार तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा।
विस्तार
रवीना टंडन ने आज इंस्टाग्राम पर 10 जुलाई 1998 को रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हे राजा' की कुछ खास थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें गोविंदा और रवीना की शानदार जोड़ी नजर आई। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ रवीना ने कैप्शन में लिखा, 'दूल्हे राजा के 27 साल! मस्ती, हंसी और ढेर सारा मजा! हरमेश जी, कादर भाई और इस शानदार फिल्म से जुड़े सभी लोगों को याद कर रही हूं!'
हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म राजीव कौल ने लिखी थी। गोविंदा, रवीना और कादर खान ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई, जबकि जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा, असरानी, दिनेश हिंगू, विजू खोटे और अन्य कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए।
'दूल्हे राजा' की कहानी एक गरीब युवक राजा (गोविंदा) के इर्द-गिर्द है, जो बड़े व्यवसायी सिंघानिया (कादर खान) के पांच सितारा होटल के सामने एक रेस्टोरेंट खोलता है। सिंघानिया उसे हटाने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। कहानी तब और रोचक हो जाती है, जब सिंघानिया की बेटी किरण (रवीना) राजा से शादी करना चाहती है।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' के लिए दी शुभकामनाएं, लिखा प्यारा नोट