Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अपनी हेल्थ से जुड़ी यह जानकारी की साझा, बताया- उनकी डिस्क में आ गया था उभार
रश्मिका मंदाना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उनकी डिस्क में उभार आ गया था, जो कि फिजियो और वर्कआउट से सामान्य हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ पहली बार उनकी जोड़ी देखने को मिली। हर तरफ फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही रणबीर और रश्मिका की जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रश्मिका ने आज रविवार, 17 दिसंबर को एक पोस्ट साझा किया है, जिसे पढ़कर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।
रश्मिका की डिस्क में आ गया था उभार
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उनकी डिस्क में उभार आ गया था, जो कि फिजियो और वर्कआउट से सामान्य हो रही है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह तक आराम किया। एक्स पर पोस्ट साझा कर रश्मिका ने लिखा, 'मेरी डिस्क में उभार था। करीब एक सप्ताह तक मैंने इसे आराम दिया और फिर एक सप्ताह के बाद फिजियो किया। इसके बाद पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए धीरे-धीरे आसान से वर्कआउट करने लगी, और मैं लगभग हर रोज स्ट्रेचिंग करती हूं।'
I had a disc bulge- I gave it a rest for about a week and after a week did physio then slowly got back to doing normal stability workouts.. to strengthen the back muscles.. and I do stretching almost everyday.. ❤️
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) December 17, 2023
इस फिल्म की शूटिंग में बिजी रश्मिका
इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी साझा किया। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत एनिमल में रश्मिका ने अपने दमदार किरदार से हर किसी को प्रभावित किया है। फिल्म में उनके किरदार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग शुरु कर दी है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वह अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म में श्रीवल्ली की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराएगीं।
Samantha Ruth Prabhu: दोबारा शादी करेंगी सामंथा रुथ प्रभु? फैन के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब
500 करोड़ी बनीं एनिमल
वहीं, एनिमल की बात करें तो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर शनादर प्रदर्शन कर रही है। एनिमल बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच गया है।
Varun Dhawan: वीडी 18 की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, सूजे हुए पैर की तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी