फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rasha Thadani Share happy note for Raveena Tandon awarded with Padma shri Says This is a victory for you mama

Raveena-Rasha: राशा ने मां रवीना टंडन के लिए लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- हमें आपसे प्रेरणा मिलती है

Fri, 07 Apr 2023 03:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Apr 2023 03:20 PM IST
सार

रवीना की बेटी राशा थडानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
Rasha Thadani Share happy note for Raveena Tandon awarded with Padma shri Says This is a victory for you mama
रवीना टंडन-राशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राशा थडानी बॉलीवुड की चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ नई-नई जानकारी साझा करती नजर आती हैं। अब वह अपने हालिया इंस्टग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी मां रवीना टंडन के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। गौरतलब है कि अभिनेत्री रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मां को मिले सम्मान से राशा बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन

Bholaa: अजय देवगन की भोला के 'हिटलर' की कहानी, MP के सतना से मायानगरी तक का सफर

विज्ञापन

वायरल हो रहा पोस्ट
रवीना की बेटी राशा थडानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'पद्मश्री अवॉर्ड, भारतीय गणराज्य के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक। यह वर्ष आपके लिए खास है। आप हमेशा कहती हैं कि यह सब नाना की बदौलत है, आपको जो मिल रहा है, उसमें वह आपकी मदद कर रहे हैं। मुझे भी इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन, इसमें आपकी भी कड़ी मेहनत है।'
Ram Charan: राम चरण ने शेयर किया 'येंतम्मा' में सलमान के साथ काम करने का अनुभव, एक्टर को लेकर कही यह बड़ी बात

बोलीं- 'आप इसकी हकदार हैं'
राशा ने आगे लिखा, 'आपको जो सफलता, प्यार और सम्मान मिल रहा है, आप उसकी हकदार हैं। आपको और आपके काम को यूं सम्मानित होते देख मुझे कितनी खुशी हो रही है, मैं बता नहीं सकती। यह आपकी जीत है मम्मा। आपकी विनम्रता, दयालुता रणबीर और मुझे कड़ी मेहनत करने और बेस्ट बनने के लिए प्रेरित करती है। हमें इंतजार है कि आगे क्या अच्छा होने वाला है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasha (@rashathadani)

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे बधाई
राशा के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और रवीना टंडन को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेहद प्यारा नोट! आप दोनों को बधाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां और बेटी के रिश्ते को इससे खूबसूरत अंदाज में पेश नहीं किया जा सकता है। बहुत खूबसूरत।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो क्वीन एक फ्रेम में।'
Zendaya: हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडाया पर चढ़ा भारतीय रंग, 'मुन्नी बदनाम' पर जमकर मटकाई कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed