फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rare Footage Of Meena Kumari's Film Pakeezah Acquired By NFAI

एनएफएआई को मिले मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीज़ा' के दुर्लभ फुटेज, 15 साल के लंबे सफर के दृश्य हैं शामिल

Thu, 01 Apr 2021 12:05 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rare Footage Of Meena Kumari's Film Pakeezah Acquired By NFAI
फिल्म पाकीज़ा

भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) ने बुधवार को कहा कि उसने मीना कुमारी अभिनीत फिल्म ‘पाकीज़ा’ की दुलर्भ फुटेज हासिल की है, जिनमें फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘इन्हीं लोगों ने’ के दृश्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एनएफएआई ने कहा कि, "उन्होंने कमाल अमरोही की 16 एमएम फिल्म के निर्माण में 18 मिनट की दुलर्भ फुटेज को शामिल किया है। फुटेज में ‘पाकीज़ा’ के 15 साल के लंबे सफर के दृश्य शामिल हैं जिनमें इसकी अवधारणा से लेकर रिलीज तक के दृश्य हैं।'
विज्ञापन


एनएफएआई ने एक बयान में कहा, 'यह एनएफएआई के संग्रह में बहुत दुलर्भ संकलन है। शुरुआती निरीक्षण से पता चलता है कि फिल्म पर भारी स्क्रैच पड़े हैं और रंग भी धुंधला गए हैं। हम सामग्री को बचाने के लिए अपनी बेहतरीन कोशिश कर रहे हैं ताकि यह दर्शकों तक पहुंच सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1972 में रिलीज इस फिल्म में मीना कुमारी के अलावा अशोक कुमार, राज कुमार, नादिरा, वीना और डीके सप्रू प्रमुख कलाकारों में शामिल थे। फिल्म की शूटिंग 1956 में शुरू हुई। बताया जाता है कि शूटिंग शुरू होने से लेकर रिलीज होने तक इसे 16 साल लगे। बता दें कि इस फिल्म के मुंबई के मराठा मंदिर हुए प्रीमियर के विजुअल भी प्राप्त किए गए हैं। 'पाकीजा' की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद मीना कुमारी का 31 मार्च, 1972 में निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed