फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh shares video of his dear father-in-law talking about 1983 World Cup

Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह ने शेयर किया अपने ससुर का वीडियो, लिखी यह बात

Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ससुर प्रकाश पादुकोण का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण 1983 विश्व कप फाइनल की अपनी यादों को साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ranveer Singh shares video of his dear father-in-law talking about 1983 World Cup
फिल्म 83 में दीपिका और रणवीर सिंह - फोटो : deepveerparadiso/insta

विस्तार

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ससुर प्रकाश पादुकोण का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण 1983 विश्व कप फाइनल की अपनी यादों को साझा कर रहे हैं। 1983 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप जीता था। अपने ससुर के इस वीडियो को रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 के प्रचार के हिस्से के तौर पर शेयर किया है। 

विज्ञापन


रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बैडमिंटन के लिविंग लीजेंड, खुद एक विश्व चैंपियन और मेरे प्यारे ससुर प्रकाश पादुकोण 1983 के विश्व कप जीत की यादों को संजोते हैं! उन्होंने आगे इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, फिल्म 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस वीडियो में प्रकाश पादुकोण बता रहे हैं कि वह डेनमार्क में एक टूर्नामेंट खेल रहे थे और मैच को लाइव नहीं देख सकते थे। हालांकि, वह रेडियो के जरिए स्कोर पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



इस वीडियो में प्रकाश पादुकोण कह रहे हैं कि जब भारत ने पहली बार 25 जून 1983 को विश्व कप जीता उस वक्त वह डेनमार्क में थे और बैडमिंटन खेल रहे थे। वह कह रहे हैं कि अपने खेल के कारण वह मैच को लाइव नहीं देख पाये थे। जब उन्होंने सुना कि भारत ने विश्व कप जीत लिया है, तो यह क्षण उनके लिए अविश्वसनीय था। गौरतलब है कि फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। रणवीर सिंह द्वारा शेयर इस वीडियो को अब तक 1 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed