फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer singh reveals his secret in karan show

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में रणवीर ने खोले राज

Sat, 27 Oct 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh reveals his secret in karan show
ranveer singh

बॉलीवुड के जरिए अपने हर रुप को दिखा चुके करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' इस बार भी हिट है। शो के अगले एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस दौरान यह दोनों अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते हुए भी नजर आएंगे।

विज्ञापन

आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर उनके कपड़ेेे। शो के दौरान रणवीर ने अपने फैशन टिप्स के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने कहा है कि करण शॉपिंग के दौरान मंहगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं। जब करण को लगता है कि यह कपड़ा उन पर अच्छा नहीं लगेगा तो वह मुझे दे देते हैं।

विज्ञापन

वह कहते हैं कि इन कपड़ों में जींस और फंकी जैसे दिखने वाले ट्रैकसूट शामिल हैं। इनकी कीमत लाखों में होती है। रणवीर ने आगे कहा कि मैं सारे कपड़ों को बहुत ही सहज कर रखता हूं। शो में रणवीर ने अक्षय को लेकर भी कई राज खोले। उन्होंने अक्षय के साथ पहली मुलाकात का भी जिक्र किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ranveer singh reveals his secret in karan show
ranveer singh

रणवीर ने बताया कि वह अक्षय से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। इस वक्त उनके साथ रवीना टंडन भी थीं। बता दें कि करण के इस शो में बॉलीवुड की हस्तियां अपने राज खोलती रहती हैं। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका और करीना करण जौहर के इस चैट शो में दिखाई देंगी। दोनों ने अभी तक शो के लिए शूट नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका अभी अमेरिका में हैं। लेकिन उन्होंने करीना के साथ शो में आने के लिए अपनी हामी भर दी है। दोनों के फैंस को इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार है। आपको बता दें कि करीना और करण काफी अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed