फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh dances with Govinda in viral video

Ranveer Govinda Viral Video: रणवीर सिंह ने गोविंदा के साथ किया मस्त डांस, बोले- चीची तू क्या है रे?

Wed, 29 Dec 2021 01:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Dec 2021 01:52 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और रणवीर सिंह का डांस करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और गोविंदा थिरकते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh dances with Govinda in viral video
रणवीर सिंह और गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और रणवीर सिंह का डांस करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और गोविंदा थिरकते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि गोविंदा एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त अभिनय और डांस के लिए जाना जाता है। आज भी लोग गोविंदा की फिल्मों को देखकर उनके गानों पर थिरकते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


गोविंदा को जल्द ही दर्शक 'द बिग पिक्चर' के सेट पर देखेंगे, जहां वह इस शो के होस्ट रणवीर सिंह के साथ अपने पुराने गानों पर थिरकते नजर आएंगे। इस शो का एक प्रोमो कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के जरिए शेयर भी किया गया है।  जिसमें दोनों अभिनेता 'मेरा दिल ना तोडो' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह को 'चीची, आई लव यू ..' कहते हुए भी सुना जा सकता है। रणवीर सिंह इस प्रोमो में कह रहे हैं, चीची तू क्या है रे। जिस पर गोविंदा कहते हैं, तुम क्या अपने आप को मुगल-ए-आजम और हमको अनारकली समझ लिये हो क्या....?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



एक अन्य वीडियो में गोविंदा को 'यूपी वाला ठुमका' गाने में थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस प्रोमो वीडियो को अब तक 54 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  इसमें रणवीर सिंह कह रहे हैं कि हम सबके न्यू ईयर को हैप्पी वाला न्यू ईयर बनाने आ रहे हैं..गोविंदा। इसके बाद स्टेज पर गोविंदा की एंट्री होती है और 'यूपी वाला ठुमका' पर गोविंदा और रणवीर सिंह डांस करने लगते हैं। गोविंदा को इस प्रोमो में कहते हुए सुना जा सकता है 'इतनी खुशी मुझे आज तक कभी नहीं हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed