टीवी: रोडीज फेम रणविजय सिंह ने बेटे का किया नामकरण, तस्वीर साझा कर लिखी ये पोस्ट
रोडीज फेम रणविजय सिंह और पत्नी प्रियंका ने हाल हाल ही एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है।
विस्तार
रोडीज फेम रणविजय सिंह और पत्नी प्रियंका ने हाल हाल ही एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका ने 12 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था और तब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की थी। अब रणविजय सिंह की वाइफ ने बेटे का नाम एलान किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणविजय और बेटी कायनात के साथ एक तस्वीर साझा की। रणविजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटी कायनात और बेटे को गले लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणविजय ने कैप्शन में लिखा, 'कायनात और जहान मेरा ब्रम्हांड और मेरी दुनिया। मेरी कायनात और मेरा जहान। सतनाम वाहेगुरु।' रणविजय की बेटी का नाम तो कायनात है और अब उन्होंने बेटे का नाम जहान रखा है।
रणविजय के फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रणविजय की पत्नी ने 12 जुलाई को अपने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी भी रणविजय ने सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में शेयर की थी।
बता दें कि रणविजय सिंह ने इसी साल मार्च में बताया था कि उनकी वाइफ प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद बेबी शॉवर की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। रणविजय सिंह फिलहाल रिएलिटी शो ‘एमटीवी स्पिल्टविला 13’ को सनी लियोनी के साथ होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि रणविजय ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी कायनात सिंह का स्वागत किया।