फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani mukerji birthday actress will celebrate her birthday with fans on social media

जन्मदिन पर फैंस को ये खास तोहफा देंगी रानी मुखर्जी, कहा- ये मेरे धन्यवाद करने का एक तरीका है

Fri, 19 Mar 2021 02:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Rani mukerji birthday actress will celebrate her birthday with fans on social media
रानी मुखर्जी - फोटो : Instagram

आने वाले रविवार यानी 21 मार्च को जन्मदिन मनाने जा रहीं रानी मुखर्जी ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल सोशल मीडिया से दूर रहने वाली रानी मुखर्जी जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स के अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए प्रशंसकों से बात करेंगी। रानी मुखर्जी ने कहा, 'चूंकि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और मै अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताना चाहती हूं क्योंकि वो सालों से मेरे लिए बड़े सपोर्ट सिस्टम की तरह रहे हैं। ऐसे में वार्षिक सोशल मीडिया इंटरैक्शन के जरिेए मैं उनसे जुड़ूंगी'।

विज्ञापन


रानी ने आगे कहा कि, 'मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने से पहले मैं अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। उनके प्यार और समर्थन ने मुझे प्रेरित किया है और मेरी फिल्मों को पसंद किया है। ऐसे में ये एक तरीका है कि मैं अपने फैंस का धन्यवाद करुं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया'।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)




गौरतलब है कि बॉलीवुड सितारों को पहले आम लोग सिर्फ फिल्मों में ही देखते थे, लेकिन सोशल मीडिया के आ जाने से सितारों की जिंदगी की पल पल की खबर दर्शकों तक पहुंच जाती है। स्टार्स भी अपने फैंस के साथ खास तस्वीरें और वीडियो साझा करना पसंद करते हैं। वहीं आज भी कुछ सितारे ऐसे हैं जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं। इसमें रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। रानी ने अब तक खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा है, लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो अपने जन्मदिन पर फैंस से रूबरू होंगी।

रानी ने अपने जन्मदिन से पहले अपने फैंस को ये खास तोहफा देने की घोषणा कर दी है जिसे लेकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी बहुत जल्द फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगी। उनकी पिछली फिल्म 'मर्दानी 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed