फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukherjee honeymoon

रानी और दिया मिर्जा नहीं जा पाईं हनीमून पर

Tue, 18 Nov 2014 02:37 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
rani mukherjee honeymoon

रानी मुखर्जी की शादी को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन वह अभी तक अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ हनीमून पर नहीं जा सकी हैं। दोनों 21 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन


ऐसा नहीं कि दोनों ने अपनी हनीमून प्लान नहीं किया है, इनकी प्लानिंग तो हर महीने होती है लेकिन जाने का वक्त नहीं मिल पाता। रानी और आदित्य के करीबियों का कहना है कि दोनों ही अपना वजन घटाने में बिजी हैं। दोनों ही अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि इनका हनीमून अब तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

दिया मिर्जा भी नहीं गईं हनीमून पर

rani mukherjee honeymoon

हाल ही में शादी करने वाली अभिनेत्री दिया मिर्जा का भी कुछ यही हाल है। दिया ने कहा कि वह जानती हैं कि नव विवाहित दंपति के लिए कुछ समय छुट्टी पर रहना महत्वपूर्ण है लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं है। आपको बता दें कि दिया और साहिल की शादी इस साल 18 अक्तूबर को हुई थी।

32 साल की अभिनेत्री और साहिल व्यापारिक साझेदार भी हैं और वे दोनों मिल कर एक फिल्म निर्माण "बॉर्न फ्री इंटरटेनमेंट" कंपनी चलाते हैं। इन्होंने कुछ समय डेटिंग करने के बाद शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed