फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randhir Kapoor birthday Saba Pataudi Shares Rare Wedding Photo Of him with babita

सबा पटौदी ने रणधीर कपूर को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की बबीता के साथ खूबसूरत तस्वीर

Sun, 15 Feb 2026 03:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Feb 2026 03:21 PM IST
सार

Randhir Kapoor Birthday: सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने आज रणधीर कपूर को उनके 79वें जन्मदिन पर खास बधाई दी है। सबा ने सोशल मीडिया हैंडल पर रणधीर की शादी के खास दिन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो उनके लिए भी बेहद खास है।

विज्ञापन
Randhir Kapoor birthday Saba Pataudi Shares Rare Wedding Photo Of him with babita
रणधीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सबा पटौदी ने रणधीर कपूर और बबीता की शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए सबा ने रणधीर कपूर को उनके 79वें जन्मदिन की बधाई दी है। इस पुरानी तस्वीर में कपूर परिवार के अलावा सबा के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सबा का पोस्ट
सबा ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता रणधीर कपूर के जन्मदिन पर एक खास ब्लैक एंड व्हाइट पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सबा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो रणधीर अंकल।' आगे सबा ने लिखा, 'अब्बा यह यादगार पल।' इस तस्वीर में रणधीर कपूर और बबीता के अलावा सबा के पिता मंसूर अली खान पटौदी और मां शर्मिता भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं रणधीर कपूर?
रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को हुआ था। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं। वह मशहूर अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बड़े बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं। उन्होंने 1971 की फिल्म 'कल आज और कल' से अभिनय और निर्देशन की शुरुआत की और 70-80 के दशक में 'जवानी दीवानी', 'रामपुर का लक्ष्मण' जैसी कई हिट फिल्में दीं। रणधीर ने 1971 से अभिनेत्री बबीता से शादी की है। उनकी दो बेटियां हैं- करिश्मा कपूर और करीना कपूर ।

यह भी पढ़ें: 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज के बीच मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दीवानी'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed