फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda Lin Laishram Got married Year 2023 November 29 Celebrated First Anniversary

Randeep Hooda-Lin Laishram: लिन और रणदीप का शौक है एक जैसा, पत्नी ने शादी की सालगिरह पर उठाया राज से पर्दा

Fri, 29 Nov 2024 04:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 29 Nov 2024 04:37 PM IST
सार

आज रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम की शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पर लिन ने रणदीप को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। साथ ही इस बात को भी साझा किया कि रणदीप और वह एक खास शौक को फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
Randeep Hooda Lin Laishram Got married Year 2023 November 29 Celebrated First Anniversary
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : इंस्टाग्राम-@linlaishram

विस्तार

पिछले साल रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम से शादी की। दोनों ने लिन के पैतृक घर इंफाल में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी की। इंफाल की परंपरा अनुसार ही रणदीप दुल्हा बने। उस समय रणदीप और लिन के  ट्रेडिशनल लुक की बहुत तारीफ हुई थी। आज इस जोड़े की शादी को एक साल हो गया है। इस मौके पर लिन ने रणदीप को सालगिरह की शुभकामनाएं इंस्टाग्राम के जरिए दी। 

विज्ञापन

Randeep Hooda Lin Laishram Got married Year 2023 November 29 Celebrated First Anniversary
रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम - फोटो : इंस्टाग्राम

बताया अपना पियानो पार्टनर 
रणदीप लिन के लाइफपार्टनर तो हैं, साथ ही वह उनके साथ पियानो पार्टनर भी है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया यूजर्स को लिन की इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ही मिली। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाया जिसमें रणदीप और उनका हाथ पियानो पर रखा हुआ है और इस फोटो पर लिखा है, ‘हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे पियानो क्लासमेट।’ 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Randeep Hooda Lin Laishram Got married Year 2023 November 29 Celebrated First Anniversary
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : इंस्टाग्राम-@linlaishram

पुरानी यादों का वीडियो भी साझा किया
रणदीप को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देने के बाद लिन ने आगे एक वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। जिसमें पिछले साल शादी के बाद इंफाल में बिताए गए पलों को दिखाया गया है। इस वीडियो में रणदीप और लिन पूजा करते हुए दिख रहे हैं साथ ही इंफाल के आम लोगों से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
 

 

विज्ञापन

Randeep Hooda Lin Laishram Got married Year 2023 November 29 Celebrated First Anniversary
रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम - फोटो : इंस्टाग्राम-@linlaishram

दोनों को है नेचर से प्यार 
लिन और रणदीप एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफपार्टनर हैं क्योंकि दोनों के शौक बहुत हद तक मिलते हैं। पियानो सीखने के अलावा दोनों जंगल सफारी पर भी जब तक निकलते हैं। साथ ही दोनों जानवरों के लिए भी काफी काम करते हैं। लोगों के बीच भी वाइल्ड लाइफ को लेकर अवेयरनेस फैलाते हैं। 

 

Randeep Hooda Lin Laishram Got married Year 2023 November 29 Celebrated First Anniversary
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

रणदीप की आने वाली फिल्में 
जहां तक रणदीप हुड्डा के करियर की बात है तो वह अलगे साल एक फिल्म ‘जाट’ में नजर आ सकते हैं। यह एक एक्शन फिल्म बताई जा रही है। इस साल वह ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ फिल्म में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed