फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Termed the boycott trend as baseless said films are made for entertainment

Ranbir Kapoor: बायकॉट ट्रेंड को रणबीर कपूर ने बताया निराधार, कहा- मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं फिल्में

Tue, 28 Feb 2023 08:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 28 Feb 2023 08:58 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म आठ मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में एक्टर अपनी फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Termed the boycott trend as baseless said films are made for entertainment
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे है। उन्होंने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि बॉलीवुड का बायकॉट करना ‘आधारहीन' है। बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ आठ मार्च को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म का किया खंडन 
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। रविवार को अपनी नई फिल्म का प्रचार करते वक्त रणबीर ने उन खबरों का भी खंडन किया कि जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के अमरजीत को सोनू सूद ने दिया तोहफा, एक्टर ने गाना सुनकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं फिल्में
मीडिया से बातचीत करते हुए रणबीर ने बताया कि यदि आप मुझसे ‘बॉलीवुड का बहिष्कार’ के बारे में किसी भी आह्वान के बारे में पूछते हैं तो मुझे वह वास्तव में निराधार लगता है। महामारी के बाद बहुत सारी नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं। फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। हम दुनिया को नहीं बचा रहे हैं। दर्शक चिंता भुलाने के लिए सिनेमाघरों में आते हैं। वे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने और अच्छा वक्त बिताने आते हैं। मैं बहिष्कार की बात नहीं जानता।'

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी को लेकर किया खुलासा, शो में हिस्सा लेने पर कही यह बात

कब रिलीज होगी फिल्म
'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है, जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से पहली बार रणबीर और श्रद्धा एक साथ पर्दे पर आ रहे हैं। आखिरी बार रणबीर को पिछले साल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था, जिसमें उनकी पत्नी आलिया उनके साथ काम करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed