{"_id":"58c218fc4f1c1b187bdc7001","slug":"ramgopal-verma-apologise-for-his-tweet-on-sunny-leone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन पर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद रामगोपाल बोले- 'अगर कोई नाराज है तो माफी मांगता हूं' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन पर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद रामगोपाल बोले- 'अगर कोई नाराज है तो माफी मांगता हूं'
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सनी लियोन सहित देश की सभी महिलाओं पर विवादित ट्वीट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। साथ ही उन्हें ट्विटर पर भी लोगों ने ट्रोल किया। फिल्म स्टूडियो सेटिंग और लाइट मजदूर यूनियन के अलावा कई नेता भी रामगोपाल के विरोध में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विवाद बढ़ता देख राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे ट्वीट से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। लेकिन मैं उनसे बिलकुल माफी नहीं मागूंगा जो कानून को अपने हाथ में लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि महिला दिवस के मौके पर सनी लियोन का जिक्र करते हुए रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था,'मैं चाहता हूं कि दुनिया की सारी औरतें पुरुषों को उतनी ही खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं।'
विज्ञापन
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वर्मा को खूब खरी-खोटी सुनाई और गालियां दीं।
साथ ही फिल्म स्टूडियो सेटिंग के प्रेसीडेंट और बीजेपी नेता राम कदम ने ट्वीट कर कहा था कि वर्मा को किसी भी तरह की शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी। वहीं एनसीपी की सदस्य विद्या चव्हाण ने कहा कि रामगोपाल वर्मा को माफी मांगनी चाहिए अगर नहीं मांगी तो फिर उन्हें हम चप्पल से पीटेंगे।
If anyone is offended then I apologise for my tweet, but I don't apologise to those who threatened to take law into their hands:RG Verma pic.twitter.com/mhXl9T3BCF
— ANI (@ANI_news) March 10, 2017