फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Setu Akshay Kumar shares the first glimpse of his upcoming film starring jacqueline fernandez Nushrratt Bharuccha

Ram Setu: अक्षय कुमार ने दुनिया को दिखाई 'राम सेतु' की पहली झलक, इस त्योहार पर होगी रिलीज

Thu, 28 Apr 2022 07:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ram Setu Akshay Kumar shares the first glimpse of his upcoming film starring jacqueline fernandez Nushrratt Bharuccha
अक्षय कुमार , राम सेतु - फोटो : social media

अक्षय कुमार इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता अपने पान मसाले के विज्ञापन को लेकर नेटिजन्स के निशाने पर हैं। वह आए दिन ट्रोलिंग शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने इस मुद्दे पर माफी मांगते हुए कहा था कि 'वह उस विज्ञापन से कमाए गए पैसे को अच्छे कामों में इस्तेमाल करेंगे।' लेकिन इस बात से भी नेटिजन्स को सुकून नहीं मिला। ट्रोलिंग के बीच खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक आगामी फिल्म की पहली झलक साझा की है। देखना यह होगा कि अब इसपर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या रिएक्शन देते हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'राम सेतु' की पहली झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस फिल्म में उनके अलावा मुख्य भूमिकाओं में जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा हैं। खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को खोजने के लिए उनकी समय के खिलाफ दौड़ को दिखाएगी। फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के विषय को ध्यान में रखते हुए अक्षय और उनकी टीम ने इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में फिल्म के बारे में बात करते हुए इसके निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, "राम सेतु एक ऐसी एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जैसी आज से पहले किसी देश ने नहीं देखी होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म 240 देशों में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।"

विज्ञापन

इससे पहले एक दिए गए इंटरव्यू में विक्रम मल्होत्रा ने राम सेतु को "एक संपूर्ण एक्शन एडवेंचर एंटरटेनर" बताया था। उन्होंने जोर देकर कहा था, "यह ठीक उसी तरह का ड्रामा  है, जो लोगों को सिनेमाघरों में वापस लकेर आएगा। मैं इसके कंटेंट का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन यह सिर्फ एक ऐसी फिल्म है जो एक प्रगतिशील मानसिकता के साथ पारंपरिक भारतीय फिल्म मूल्यों और मनोरंजन मूल्यों को संतुलित करती है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके लिए लोगों को सिनेमाघरों में आने की प्रेरणा मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed