फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakhi sawant talked about her wedding with boyfriend adil on trolled by his ex girlfriend roshina

Rakhi Sawant: आदिल दुर्रानी की एक्स गर्लफ्रेंड पर आग बबूला हुईं राखी सावंत, कर डाला शादी का एलान

Sun, 24 Jul 2022 04:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 24 Jul 2022 04:23 PM IST
सार

राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की एक्स गर्लफ्रेंड ने अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया था, जिसके जवाब में राखी ने रोशिना को खूब खरी-खोटी सुनाई और आदिल के साथ शादी का एलान कर डाला।

विज्ञापन
rakhi sawant talked about her wedding with boyfriend adil on trolled by his ex girlfriend roshina
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी वह अपने बयानों से विवाद खड़ा कर देती हैं तो कभी आदिल के साथ उनको किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, राखी के बॉयफ्रेंड आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने अभिनेत्री के प्यार को दिखावा बताया था। गुस्साई राखी ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


रोशिना ने राखी को कहा था झूठी
आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना  देलावरी ने हाल ही में राखी सावंत को ट्रोल किया था। उन्होंने राखी और आदिल के प्यार पर सवाल उठाए थे। रोशिना ने कहा था कि, उनकी सभी हरकतें मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का एकमात्र उद्देश्य हैं। रोशिना ने राखी और आदिल के एक वीडियो पर लिखा था कि, 'मुझे नहीं पता कि एक महिला इतना झूठ कैसे बोल सकती है और उसके बारे में वह बुरा भी महसूस नहीं करती। क्या सिर्फ पब्लिसिटी की वजह से?
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by FilmyKalakar (@filmykalakar)

विज्ञापन
विज्ञापन


राखी की रोशिना को खरी-खरी
रोशिना के इस बयान के बाद राखी सावंत और आदिल दुर्रानी को पैपराजी ने स्पॉट कर लिया और रोशिना की बात पर सवाल कर डाला। इस पर राखी ने पहले तो आदिल से सवाल पूछा कि क्या वे उन्हें प्यार करते हैं या नहीं। इस पर आदिल ने कहा कि हां वह उनसे प्यार करते हैं। जिसके बाद आग बबूला राखी ने रोशिना को टारगेट करते हुए कहा- 'उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा बोलने की'। आगे उन्होंने कहा- 'रोशिना तुम चाहे जितना ट्रोल कर लो, आदिल मेरा है। तुम हमारा कुछ नहीं कर सकती हो। आदिल बोले तो ज्यादा सही है, भविष्य में हम दोनों शादी करने जा रहे हैं।' इसके बाद राखी, रोशिना को मैसेज देती हैं कि उन्हें और आदिल को परेशान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed