फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Santoshi Sunny Deol team up for Lahore 1947 after 27 years director share his fallout with actor

Rajkumar Santoshi: सनी देओल-राजकुमार संतोषी के बीच क्यों हुआ था विवाद? 27 वर्ष बाद निर्देशक का बड़ा खुलासा

Thu, 12 Oct 2023 12:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 12 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने 27 वर्ष बाद फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए सहयोग किया है। इसी कड़ी में निर्देशक, अभिनेता संग विवाद को लेकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Rajkumar Santoshi Sunny Deol team up for Lahore 1947 after 27 years director share his fallout with actor
राजकुमार संतोषी-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल ने 1990 के दशक में फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी के साथ अपनी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं। 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' सनी की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से हैं। वहीं, अब यह दोनों 27 वर्ष के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। दोनों ने आमिर खान समर्थित फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए सहयोग किया है। सनी देओल इन दिनों फॉर्म में हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आई है। वहीं, अब राजकुमार संतोषी ने लंबे अंतराल के बाद सनी संग वापस काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अभिनेता संग विवाद पर बड़ा बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। 

विज्ञापन

राजकुमार संतोषी-सनी देओल का सहयोग

राजकुमार संतोषी और सनी की फिल्म 'दामिनी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया। हालांकि, उसके बाद सनी और राजकुमार ने कभी साथ काम नहीं किया, जिससे साबित हो गया कि दोनों के बीच मनमुटाव हो चुका है। वहीं, अब 'लाहौर 1947' पर वापस से सहयोग के एलान मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


iger 3 World Cup 2023: भारत पाकिस्तान मैच में दहाड़ेगा टाइगर, ये ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा में कभी नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी संग मनमुटाव पर संतोषी का बयान

इसी बीच राजकुमार संतोषी ने सनी देओल संग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। मशहूर फिल्म निर्माता ने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'हमारे बीच मनमुटाव हुआ, लेकिन उन्होंने मुझे उस वक्त पहचाना जब दुनिया मुझे नहीं जानती थी। घायल मेरी पहली फिल्म है। उन्होंने मुझे फिल्म बनाने का मौका दिया। उन्होंने इसका निर्माण किया। मैं फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था, लेकिन उन्होंने मुझे अपने तरीके से फिल्म बनाने की पूरी आजादी दी। ये उनका बड़प्पन है।'


The Vaccine War: पर्दे पर फ्लॉप द वैक्सीन वॉर बढ़ाएगी ऑस्कर लाइब्रेरी की शोभा, खुशी से झूमे विवेक अग्निहोत्री

सनी-राजकुमार के विवाद का कारण

संतोषी और देओल के बीच दरार की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब यह खबर आई कि ये दोनों भगत सिंह पर दो फिल्में बना रहे हैं। जाहिर तौर पर संतोषी को सनी देओल की 23 मार्च 1931: शहीद का निर्देशन करना था, जिसमें बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बजाय, उन्होंने अजय देवगन अभिनीत 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' का निर्देशन करना चुना। कथित तौर पर इससे दोनों के बीच दरार आ गई। इसके बाद फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा गईं। तभी से राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने कभी साथ काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed