फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth takes second dose of Covid-19 vaccine today

कोविड-19: रजनीकांत ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Thu, 13 May 2021 11:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 13 May 2021 11:44 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक ओर जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर तेजी से कोविड वैक्सीनेशन भी जारी है। 

विज्ञापन
Rajinikanth takes second dose of Covid-19 vaccine today
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक ओर जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर तेजी से कोविड वैक्सीनेशन भी जारी है। कोविड के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अभी तक करोड़ों लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को वैक्सीन लगवाने के बाद अपने फैंस और लोगों को वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी बीच साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।

विज्ञापन


अभिनेता रजनीकांत ने गुरुवार को एक अस्पातल में कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक ली। रजनीकांत के प्रवक्ता रियाद के अहमद ने बताया कि तमिल फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग के बाद बुधवार को हैदराबाद से यहां आए अभिनेता ने अस्पताल में टीके की खुराक ली। रजनीकांत के कोविड वैक्सीन लगने की जानकारी उनकी बेटी ने दी है। 
विज्ञापन


अपने ट्वीट में उनकी बेटी सौंदर्या ने एक तस्वीर के साथ बताया है कि रजनीकांत को वैक्सीन लग गई है। रजनीकांत की बेटी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे थलाइवा को वैक्सीन लग गई है, चलो हम मिलकर लड़ें और कोरोना के खिलाफ जंग जीत लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 मई को ही रजनीकांत हैदराबाद से चेन्नई लौटकर आए हैं। हैदराबाद स्थित रामोजी राव फिल्म सिटी में वह अपनी आगामी फिल्म अन्नाथे की शूटिंग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed