फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth film Petta Trailer has been out

2.0 के बाद रजनीकांत लेकर आए पेट्टा, हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth film Petta Trailer has been out
petta - फोटो : file photo
फिल्म 2.0 की खास सफलता के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत ने साल 2019 की शुरुआत में फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। उनकी चर्चित फिल्म पेट्टा का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। बीते दिनों फिल्म का तमिल ट्रेलर रिलीज हुआ था, इस ट्रेलर को दर्शकों और रजनीकांत के फैंस ने काफी पसंद किया था। पेट्टा के हिंदी ट्रेलर को भी अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
विज्ञापन


बात करें ट्रेलर की तो इसमें रजनीकांत अब तक की अपनी सभी फिल्मों से बेहद अलग दिख रहे हैं। पेट्टा में वह काफी यंग लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि इस फिल्म में थलाइवा गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं। कार्तिक सुब्बाराज पहली बार रजनीकांत के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं विजय सेतुपति और तृषा भी पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि फिल्म पेट्टा से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ की फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 2.0 रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म ने अब तक दुनिया से 650 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed