फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Lawyer submits Request for fast track trials Says requests to Present all seized material to court

Raj Kundra: राज कुंद्रा के वकील ने लगाई फास्ट ट्रैक ट्रायल की गुहार, कहा- देर से मिला न्याय, न्याय नहीं

Thu, 13 Apr 2023 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Apr 2023 02:20 PM IST
सार

राज कुंद्रा के वकील ने दलील देते हुए कहा, 'मेरे क्लाइंट को निष्पक्ष और त्वरित सुनवाई के अधिकार से दूर रखा जा रहा है।'

विज्ञापन
Raj Kundra Lawyer submits Request for fast track trials Says requests to Present all seized material to court
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के वकील ने कुंद्रा के खिलाफ चल रहे केस में फास्ट ट्रैक ट्रायल की गुहार लगाई है। प्रशांत पाटिल ने सभी जब्त सामग्री को कोर्ट में पेश करने की गुजारिश की है। कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'देर से मिला न्याय, न्याय नहीं होता। मेरे क्लाइंट झूठे मुकदमे का शिकार हैं।'

विज्ञापन

मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा
प्रशांत पाटिल का कहना है, 'इस मुकदमे को शुरू हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मुकदमे की अदालती प्रक्रिया में तेजी लाने की लगातार कोशिशों के बाद भी अभियोजन पक्ष को इस मुकदमे में देर करने में ज्यादा दिलचस्पी है।' एडवोकेट ने आगे कहा, 'सच्चाई से पूरी तरह वाकिफ न होने के बाद भी मीडिया का एक तबका मेरे क्लाइंट पर टूट पड़ा। तथ्यों और सच्चाई का सत्यापन किए बिना वे पहले ही इस मामले में अपना फैसला सुना चुके हैं। सच तो यह है कि दलीलों के लिए पूरी चार्जशीट को सही मानते हुए मेरे क्लाइंट के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।'
Malaika-Arjun : शादी की अटकलों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए मलाइका-अर्जुन, फैंस को भाया एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
राज कुंद्रा के वकील ने दलील देते हुए कहा, 'मेरे क्लाइंट को एक निष्पक्ष और त्वरित सुनवाई के अधिकार से दूर रखा जा रहा है। यह उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। यही वजह है कि हमने माननीय न्यायालय के सामने यह आवेदन किया है कि न्यायिक कार्यवाही को दिन-प्रतिदिन के आधार पर चलाया जाए।'
Radhika Apte Statement: 'ब्रेस्ट साइज बढ़ा लो, नाक ठीक करा लो...', बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं राधिका आप्टे

विज्ञापन

की सुनवाई में तेजी लाने की गुजारिश
प्रशांत पाटिल का कहना है, 'अगर राज कुंद्रा को उनके खिलाफ लगे आरोपों का दोषी पाया जाता है, तो माननीय न्यायालय उन्हें दोषी ठहराए। लेकिन, अगर वे निर्दोष हैं तो वह फर्जी आरोपों से जल्द से जल्द बरी होने के हकदार हैं। इस मामले की जल्द सुनवाई की उम्मीद है।' बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले के आरोपी हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे ओटीटी पर दिखाने का आरोप है। 
Priyanka Chopra: जब लेस्बियन एनकाउंटर को लेकर प्रियंका ने दिया था यह बयान, सुनकर करण जौहर भी रह गए थे शॉक्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed