{"_id":"592692ad4f1c1ba93e53714c","slug":"raabta-actor-sushant-singh-rajput-to-launch-a-website-to-promote-fresh-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत ला रहे हैं वेबसाइट, नए लेखकों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत ला रहे हैं वेबसाइट, नए लेखकों को मिलेगा फायदा
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 25 May 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग तो काफी समय से कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में आए उन्हें ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। बॉलीलुड में करियर के शुरुआती सालों में एक्टर्स एक्टिंग के अलावा किसी और चीज में हाथ नहीं डालते लेकिन सुशांत एक ऐसा काम करने जा रहे हैं जिससे कई लोगों को फायदा होगा। सुशांत नए लेखकों के लिए एक वेबसाइट लेकर आ रहे हैं।
खबरें हैं कि सुशांत फ्रेश टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए एक वेबसाइट बना रहे है जिसमें नए लेखक अपनी स्क्रिप्ट और स्टोरी सबमिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट के जरिए एक्टर्स और डायरेक्टर्स इन राइटर्स की स्क्रिप्ट पढ़ सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक सुशांत अपनी फिल्मों के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं इसलिए उन्हें इसके लिए अभी तक समय नहीं मिल पा रहा था। सुशांत के वेबसाइट लाने की खबर सुनकर कई नए राइटर्स ने उनकी एजेंसी को अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी भेजनी शुरू कर दी है। सुशांत को भी जब कभी टाइम मिलता है वो इन्हें पढ़ते हैं। सूत्रों की मानें तो वेबसाइट का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके पूरा हो जाने के बाद ही सुशांत इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
फिल्मों की बात करें तो सुशांत कृति सेनन के साथ 'राब्ता' फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म 9 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तुलुगू फिल्म 'मगधीरा' के मेकर्स ने 'राब्ता' पर उनकी फिल्म की स्टोरी और प्लॉट चुराने का आरोप लगाया है। इस मामले की सुनवाई 1 जून को होगी।