फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pratik Gandhi is back as a lead in Bhushan Kumar Shailesh R Singh Hansal Mehta Khushali Kumar next untitled Film

प्रतीक गांधी को मिली टी सीरीज की फिल्म, भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार बनी हीरोइन

Tue, 10 Aug 2021 03:53 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 03:53 PM IST
सार

डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में हलचल मचा देने वाली वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ ने सिर्फ इसके निर्देशक हंसल मेहता के करियर में ही चार चांद नहीं लगाएं, बल्कि इस सीरीज में शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार करने वाले गुजराती अभिनेता प्रतीक गांधी का जीवन भी बदल दिया।

प्रतीक गांधी को इन दिनों डिजिटल दुनिया की वेब सीरीज और फिल्में तो धड़ल्ले से मिल ही रही हैं। चर्चित फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने भी उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है।

विज्ञापन
Pratik Gandhi is back as a lead in Bhushan Kumar Shailesh R Singh Hansal Mehta Khushali Kumar next untitled Film
प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में हलचल मचा देने वाली वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ ने सिर्फ इसके निर्देशक हंसल मेहता के करियर में ही चार चांद नहीं लगाएं, बल्कि इस सीरीज में शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार करने वाले गुजराती अभिनेता प्रतीक गांधी का जीवन भी बदल दिया। प्रतीक गांधी को इन दिनों डिजिटल दुनिया की वेब सीरीज और फिल्में तो धड़ल्ले से मिल ही रही हैं। चर्चित फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने भी उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है।

विज्ञापन


फिल्म के निर्माताओं में हंसल मेहता भी शामिल हैं, हंसल की एक और फिल्म का एलान भी मंगलवार को ही हुआ है, जिसमें वह करीना कपूर को निर्देशित करने जा रहे हैं। वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोड़ने के बाद प्रतीक गांधी को टी सीरीज की जो बड़ी फिल्म मिली है, उसका नाम अभी तय होना बाकी है। फिल्म में उनके साथ टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार हीरोइन बनी हैं।

विज्ञापन

खुशाली कुमार के म्यूजिक वीडियो इन दिनों खासी चर्चा में हैं और हाल ही में उन्होंने पैन इंडिया सुपरस्टार आर माधवन और चरित्र अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ एक मनोवैज्ञानिक रोमांच पर आधारित अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

पहली बार एक साथ काम करते हुए खुशाली कुमार और प्रतीक गांधी ने हाल ही में मुंबई में अपना लुक टेस्ट पूरा किया और अब फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह फैमिली ड्रामा एक आम इंसान के सम्मानजनक संघर्ष की कहानी है जिसमें प्रतीक मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए निर्माता भूषण कुमार ने कहा, “इस फिल्म की कहानी साधारण पर वास्तविकता से परिपूर्ण है। यह कहानी हमारे देश के हजारों लोगों को अपनी खुद की कहानी लगेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed