प्रशांत तमांग की बेटी का भावुक वीडियो देखकर पसीजा लोगों का दिल, पार्थिव शरीर के सामने फूट-फूट कर रोईं पत्नी
Prashant Tamang Funeral Video: ‘इंडियन आइडल 3’ फेम विनर प्रशांत तमांग के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर लोगों भावुक हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को सिंगर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग लेकर जाया जाएगा। लेकिन इससे पहले उनकी चार साल की बेटी का भावुक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर सिंगर के फैंस और आम लोगों का दिल पसीज गया है।
प्रशांत तमांग की बेटी के वीडियो से भावुक हुए लोग
सिंगर प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर के सामने पत्नी को फूट-फूट पर रोते देखा गया। वह बेसुध सी नजर आईं। वायरल वीडियो में पास ही प्रशांत की चार साल की बेटी भी खड़ी है। वह कभी अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखती, तो कभी अपनी रोती हुई मां को देखती। वह अपनी मां को देखकर कभी रोने लगती, ताे कभी चुप हो जाती है। प्रशांत की मासूम बेटी समझ ही नहीं पा रही थी, उसके पिता को क्या हुआ। जिसने भी यह वीडियो देखा उनका दिल दुख से पसीज गया।
#WATCH | Siliguri, West Bengal: Mortal remains of Indian Idol winner and actor Prashant Tamang brought at Bagdogra Airport. His mortal remains will be taken to Darjeeling for the last rites. pic.twitter.com/pZjlNtIdgR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 12, 2026
प्रशांत तमांग की अंतिम यात्रा से जुड़े कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सिंगर की पत्नी मार्था एले और बेटी ने दार्जिलिंग के चौरस्ता में नम आंखों से उनको आखिरी श्रद्धांजलि दी। कई करीबी लोग भी अंतिम यात्रा में मौजूद थे। इस मौके पर भी बेटी और पत्नी काफी भावुक दिखे।
#WATCH | West Bengal: Martha Aley, Prashant Tamang's wife, and their daughter pay him their tearful last respects at Chowrasta in Darjeeling.
— ANI (@ANI) January 12, 2026
The Indian Idol winner and actor passed away in Delhi on 11th January, at the age of 43. pic.twitter.com/Q8twKoa7nP
बेटी के साथ पुराना वीडियो भी हुआ वायरल
प्रशांत तमांग और चार साल की बेटी का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों ‘आई लव यू डैडी…’ गाना गा रहे हैं। यह वीडियो प्रशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 दिसंबर 2025 को साझा किया था। वहीं बेटी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। प्रशांत अपनी बेटी पर जान छिड़कते थे, यह बात उनकी तस्वीरों से साफ समझ आती है।
प्रशांत तमांग का निधन कैसा हुआ?
प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल-3' के विजेता थे। वह इस रियालिटी शो में आने से पहले कोलकाता पुलिस में काम करते थे। प्रशांत तमांग ने नेपाली फिल्मों में गायक और अभिनेता के तौर पर काम किया। वह जयदीप अहलावत स्टारर सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में भी नजर आए। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का भी हिस्सा थे। प्रशांत ने कुछ हफ्तों पहले ही फिल्म से जुड़ा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। रविवार को कार्डियक अरेस्ट से प्रशांत तमांग का निधन हुआ। उनके करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी साझा की थी।