फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   popular actress Asawari Joshi leave congress and joins ncp know about her career and films

Asawari Joshi: कांग्रेस को छोड़ एनसीपी में आईं अभिनेत्री असावरी जोशी, शाहरुख खान संग इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

Thu, 07 Apr 2022 03:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Apr 2022 03:59 PM IST
सार

मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री असावरी जोशी एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) में शामिल हो गई हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं। आइए आपको अभिनेत्री के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
popular actress Asawari Joshi leave congress and joins ncp know about her career and films
Asawari Joshi - फोटो : ani

विस्तार

असावरी जोशी मराठी सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में शानदार काम करके फैंस का दिल जीता है। लेकिन वह राजनीति में भी उतर चुकी हैं। असावरी जोशी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का हाथ पकड़ लिया है। गुरुवार को असावरी जोशी ने एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने उनका स्वागत किया।  

विज्ञापन


कौन हैं असावरी जोशी
6 मई 1965 को जन्मी असावरी जोशी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में शानदार काम करने के बाद राजनीति में कदम रखा। वह साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इस दौरान मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने उनका स्वागत किया था। 
विज्ञापन


मराठी सिनेमा में किया शानदार काम
असावरी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'माझे घर माझे संसार' से की थी। इसके बाद वह कई मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आईं। उन्होंने 'धूम-धूम', 'मंथन', 'तांदला', 'डबल सीट', 'मुंबई पुण मुंबई 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। असावरी ने टीवी में भी शानदार काम किया है। उन्होंने टीवी की दुनिया में 1993 में प्रसारित हुए सीरियल 'जुबान संभालके' से कदम रखा था। इसके बाद वह  'फैमिली नंबर 1', 'माला सासु हवी', 'स्वाभिमान', 'मुलगी जाली हो' जैसे कई मराठी सीरियल में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हिंदी फिल्मों में आईं नजर
असावरी जोशी ने मराठी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। असावरी, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट फिल्म 'ओम शांति ओम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में असावरी  ने 'लवली कपूर' का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वह 'वक्त द रेस अगेंस्ट टाइम', 'हैलो डार्लिंग' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed