{"_id":"65e2cedd5ceaaf4c5203e333","slug":"pop-star-rihanna-mispronounces-radhika-merchants-name-in-jamnagar-show-at-anant-radhika-pre-wedding-functions-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग सामारोह में रिहाना ने गलती से राधिका को बुलाया इस नाम से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग सामारोह में रिहाना ने गलती से राधिका को बुलाया इस नाम से
Sat, 02 Mar 2024 12:33 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:33 PM IST
सार
रिहाना जब अनंत और राधिका को बधाई देने लगीं, तो उन्होंने राधिका का नाम कुछ गलत ले दिया। फिर तो सभी समझ गए कि हुआ क्या है। हालांकि, इसे हल्के में ही लिया गया।
विज्ञापन
rihanna
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकेश अंबानी के लाडले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के समारोह ने इस समय धूम मचा दी है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जामनगर की चकाचौंध देखने लायक है। बाॅलीवुड से शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान, सोनम कपूर और अनिल कपूर जैसी बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटीज यहां पहुंचीं। इन सबके बीच इंटरनेशनल पाॅप स्टार रिहाना सबके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हालांकि, उनसे कुछ ऐसा हो गया जो शायद राधिका मर्चेंट को पसंद न आया हो।
जोश से भर दिया माहौल
रिहाना ने अपने प्रदर्शन से पूरे माहौल में नया जोश भर दिया। अपने हिट गानों पर सबको थिरकने के लिए उन्होंने आमंत्रित भी किया। वाइल्ड थिंग्स, डायमंड्स जैसे गानों से रिहाना ने रंग जमाया दिया। यहां पहुंचे मेहमान और बाकी लोग बस उन पलों को मजा लेते नजर आए। हरे नियाॅन रंग की ग्लिटर ड्रेस में रिहाना चमकती-धमकती दिखीं। इसी बीच रिहाना जब कपल को बधाई देने लगीं, तो उन्होंने राधिका का नाम कुछ गलत ले दिया। फिर तो सभी समझ गए कि हुआ क्या है। हालांकि, सभी ने इसे हल्के में ही लिया।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की नई फिल्म 'द ब्लफ' की घोषणा, कार्ल अर्बन के साथ जमेगी अभिनेत्री की जोड़ी
विज्ञापन
जब पुकारा गलत नाम से
रिहाना ने अपने शो की शरुआत की गुड इवनिंग कहकर! वह आगे कहती हैं,‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं यहां आई। इसके लिए मैं अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं कि आज मैं यहां हूं। उन्होंने मुझे बुलाया। अनंत और राधिका आपका धन्यवाद कि आपने मुझे यहां आमंत्रित किया।’ यहीं रिहाना ने गलती से राधिका को रादिकी कह दिया। आगे वह कहती हैं, ‘ईश्वर से कामना करती हूं कि आप दोनों का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे। आपको मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाइयां...।’
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में अंबानी परिवार के चेहरे पर दिखी रौनक, नई तस्वीरें आईं सामने
वसूली मोटी रकम
वैसे, इस बात से वहां मौजूद लोगों पर खास असर नहीं पड़ा और फिर रिहाना की इस गलती से बड़ा तो उनका प्यार और संदेश था, जिसने पूरे परिवार को खुश कर दिया। अंबानी परिवार से मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी, ईशा, श्लोका, आकाश और अनंत-राधिका ने भी रिहाना के साथ डांस स्टेप किए। सभी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान नजर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना ने अपने परफाॅर्मेंस के लिए मोटी रकम वसूली है। कहा जा रहा है कि उन्हें करीब 41 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।