फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   poonam pandey cries hard in lock upp and opens up on her period problem in the show

Lock Upp: दोस्तों से मिले धोखे ने तोड़ा पूनम पांडे का दिल, अपने बारे में किया यह बड़ा खुलासा

Thu, 21 Apr 2022 02:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 21 Apr 2022 02:43 PM IST
सार

कंगना रणौत के शो लॉक अप में पूनम पांडे को उनके दोस्तों ने मिलकर बाहर कर दिया। जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं और अपने हेल्थ इशू के बारे में बताने लगीं।
 

विज्ञापन
poonam pandey cries hard in lock upp and opens up on her period problem in the show
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में आजकल खूब ड्रामा चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के सीक्रेट लोगों को चौंकने पर मजबूर कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच में खूब लड़ाई-झगड़े भी हो रहे हैं। फिनाले के सप्ताह में जगह बनाने के लिए सभी एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। शो में मुनव्वर की पूनम पांडे के साथ खास बॉडिंग देखने को मिलती है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह पूनम पांडे को धोखा दे रहे हैं तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं। दरअसल मुनव्वर, पूनम पांडे को फिनाले टास्क के दौरान शो से बाहर करने की प्लानिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल शो में पूनम पांडे की सायशा शिंदे, मुनव्वर और अंजलि के साथ अच्छी दोस्ती थी। लेकिन इन तीनों ने मिलकर पूनम पांडे को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सबका कहना था कि वह खुद शो छोड़कर जाना चाह रही थीं और इस दौरान उन्होंने बहुत कम योगदान भी दिया। इसके बाद पूनम भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान पूनम ने अपने हेल्थ इश्यू के बारे में भी बात की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)



पूनम पांडे ने अपनी सफाई में कहा कि इस समय उन्हें बहुत से हेल्थ इश्यू हैं, जिस वजह से वह शो के दौरान ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा कि महीनों से उन्हें पीरियड्स नहीं हुए हैं, इस वजह से वह पिछले टास्क के दौरान अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाईं। इसके बाद पूनम पांडे ने मुनव्वर से कहा- मैंने तुम्हें कई टास्क के दौरान जिताया है। मुझे हेल्श इशूज रहे हैं, जिनके बारे में मैं कैमरे के सामने नहीं बोल सकती। मैं बैक टू बैक हॉस्पिटल में जाकर फिर भी खेल रही हूं।

अपने दोस्तों का ऐसा रवैया देखकर पूनम स्मोकिंग एरिया में जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। तब मुनव्वर ने प्रिंस नरूला से कहा कि पूनम झूठ बोल रही हैं, क्योंकि एक टास्क के दौरान पूनम ने उनसे कहा था कि उन्हें पीरियड्स थे तभी भी उन्होंने अपना बेस्ट दिया। बाद में मुनव्वर को अंजलि और साएशा शिंदे ने शो से बाहर करने का फैसला भी कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed