{"_id":"5d76e8318ebc3e93c418a41c","slug":"pooja-hegde-is-happy-to-praise-for-her-look-in-valmiki-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि की श्रीदेवी बनीं पूजा हेगड़े, सोशल मीडिया पर नए लुक को मिली तारीफ से हैं उत्साहित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वाल्मीकि की श्रीदेवी बनीं पूजा हेगड़े, सोशल मीडिया पर नए लुक को मिली तारीफ से हैं उत्साहित
Tue, 10 Sep 2019 05:33 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्मी दुनिया के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजो दारो से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकीं पूजा हेगड़े इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ काफी व्यस्त चल रही हैं। इस वक्त पूजा के पास तेलुगू फिल्म वाल्मीकि, हाउसफुल 4 के अलावा एक और तेलुगू फिल्म है। जल्द ही वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ भी एक फिल्म पर काम करने वाली हैं।
मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें गाहे बगाहे ताजा होती ही रहती हैं। हाल ही में उनकी वैक्स स्टैच्यू को लेकर काफी चर्चाएं हुईं और अब श्रीदेवी चर्चा में हैं पूजा हेगड़े के किरदार को लेकर। पूजा की तेलुगू फिल्म वाल्मीकि की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमे वह बिल्कुल श्रीदेवी जैसी लग रही हैं।
सोने पर सुहागा वाली बात ये है कि फिल्म वाल्मीकि में पूजा के किरदार का नाम ही श्रीदेवी है। पूजा कहती हैं, "श्रीदेवी जी से मेरी तुलना होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। श्रीदेवी जी को बड़े पर्दे पर देखना किसी अनुभव से कम नहीं था। अपने जगमगाते चरित्र से हर बार वह पर्दे पर रौनक लाती थीं। वह सच में भारतीय सिल्वर स्क्रीन की चांदनी थीं। इस फिल्म के जरिए उन्हीं के जैसा किरदार करना मेरी तरफ से उनको श्रद्धांजलि है।”
विज्ञापन
पूजा आगे कहती हैं, "मैं हमेशा से सिर्फ हिन्दी फिल्मों की हीरोइन नहीं कहलाना चाहती थी। मेरा लक्ष्य भारतीय अभिनेत्री कहलाना है जिसे पूरे देश में जाना जाए। इस तरह की छवि सिर्फ और सिर्फ श्रीदेवी जी की थी। उनके अलावा फिल्मी जगत में ऐसा कोई कलाकार नहीं जिनके चाहने वाले भारत के हर कोने में बसते हों। हर फिल्म इंडस्ट्री श्रीदेवी जी से अपनत्व महसूस करती है। फिर मैं सिर्फ हिन्दी फिल्मों में काम कर अपने कार्यक्षेत्र को छोटा क्यों करूं जबकि मैं बहुत कुछ करने की क्षमता रखती हूं।"