फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   police register FIR against Shah Rukh Khan in Wankhede case

शाहरुख खान के खिलाफ दर्ज होगी FIR

Fri, 20 Mar 2015 06:43 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
police register FIR against Shah Rukh Khan in Wankhede case

2012 में वानखेडे़ स्टेडियम में हुए बवाल पर मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ जांच बंद कर दी थी और कहा था कि यह असंज्ञेय अपराध का मामला है और अब इसमें आगे किसी तरह की जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन उसी मामले में महाराष्ट्र बाल आयोग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


इससे शाहरुख की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस पूरे मामले में शाहरुख खान ने बच्चों के सामने ही गाली-गलौज की थी। इसी आधार पर महाराष्ट्र बाल आयोग ने इस पूराने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जबकि इस मामले में पुलिस ने साफ कर दिया था कि शाहरुख खान और एमसीए विवाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं है। सीसीटीवी फुटेज देखने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं बॉलीवुड शाहरुख के ऊपर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के जीत पर आपे से बाहर हो गए थे शाहरुख

police register FIR against Shah Rukh Khan in Wankhede case

शाहरुख खान ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स सह मालिक के तौर पर रात में स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के गार्डों से भिड़ गए थे। इस मैच में नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

माना जाता है कि शाहरुख उस वक्त शराब के नशे में धुत्त थे। शाहरुख खान की टीम ने जैसे ही मुंबई को मात दी, शाहरुख पवेलियन छोड़कर बीच मैदान में जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद शाहरुख का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह आपे से बाहर हो गए। इस पूरे मामले के गवाह कई बच्चे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed