फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PM Narendra Modi posts singer Hariharan song Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji singer reacts I am really happy

Singer Hariharan: पीएम मोदी ने की हरिहरन के इस राम भजन की तारीफ, खुशी से झूमे गायक ने कही ये बात

Tue, 09 Jan 2024 02:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jan 2024 02:38 PM IST
सार

देश के प्रधानमंत्री से अपने भजन के लिए तारीफ सुनकर गायक हरिहरन की खुशी का ठिकाना नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंगर ने बताया कि उनका ये भजन करीब 20-25 साल पुराना है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi posts singer Hariharan song Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji singer reacts I am really happy
पीएम नरेंद्र मोदी-गायक हरिहरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक हरिहरन के राम भजन 'सबने तुम्हें पुकारा श्रीराम जी' की तारीफ की है। पीएम ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से गायक हरिहरन के इस राम भजन को साझा किया है। उन्होंने लोगों को इस भजन का आनंद लेने का सुझाव दिया है। पीएम से अपने भजन की तारीफ पाकर हरिहरन अभिभूत हैं। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अपने इस भजन के बारे में भी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरन ने जताई खुशी
देश के प्रधानमंत्री से अपने भजन के लिए तारीफ सुनकर गायक हरिहरन की खुशी का ठिकाना नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंगर ने बताया कि उनका ये भजन करीब 20-25 साल पुराना है। सिंगर ने कहा, 'ये एक पुराना भजन है। मैने इसे करीब 20-25 साल पहले गाया था। पीएम मोदी ने इस भजन के बारे में लिखा और पूरा देश इसे सुन रहा है, ये देखकर मैं चौंक गया।


मिला है अयोध्या आने का न्योता
हरिहरन ने आगे बताया कि उन्हें अयोध्या में 22 नवंबर को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता भी मिला है। एक्टर ने कहा, 'मुझे 22 जनवरी को अयोध्या जाने का निमंत्रण मिला है। मैं अपने एक दोस्त के साथ वहां जाऊंगा। मैं पीएम मोदी से मिला हूं और उनके कुछ कार्यक्रमों में गाने गाए हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे गाने का जिक्र किया है, उससे मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। मैं वाकई बहुत खुश हूं'।
Saif Ali Khan: पैपराजी पर नाराज हुए सैफ, बोले- बच्चे क्रिकेट खेलने आते हैं, आपने इसे फिल्म इवेंट बना दिया

ये सितारे होंगे शामिल
हरिहरन ने आगे कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मुझे निमंत्रण मिला है। ये मौका मिला है, मैं वहां जाऊंगा'। अयोध्या में होने जा रहे रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। जैकी श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रजनीकांत समेत कई कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। 
Singer Hariharan: पीएम मोदी ने की हरिहरन के इस राम भजन की तारीफ, खुशी से झूमे गायक ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed