Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अमिताभ बच्चन-रजनीकांत से मिले पीएम मोदी, जाना दिग्गज सितारों का हालचाल
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिग्गज सितारों अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मुलाकात की। पीएम ने दोनों सितारों का हालचाल जाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम ने बिग बी से की मुलाकात
अमिताभ बच्चन आज सवेरे अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या आए। अयोध्या में दोनों ने तमाम सितारों के साथ भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने बिग बी से मुलाकात की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम हाथ के इशारे से अमिताभ बच्चन से उनका हालचाल पूछते दिख रहे हैं। वहीं, बिग बी भी पीएम का अभिनंदन करते दिखे।
भगवान राम की तस्वीर साझा कर कपिल शर्मा ने दी रामभक्तों को बधाई
रजनीकांत से पूछा हाल
अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी आज के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने रजनीकांत से भी मुलाकात की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम हाथ के इशारे से रजनीकांत से हालचाल पूछ रहे हैं। वहीं, रजनीकांत हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी कुबेर टीला गए हैं।
G.O.A.T: दलपति विजय की आगामी फिल्म को लेकर स्टंट मास्टर धिलिप ने किए दिलचस्प खुलासे, बोले- एक्शन से होगी भरपूर
ये सितारे भी आए नजर
आज के भव्य कार्यक्रम में साउथ स्टार रामचरण भी शामिल हुए। रामचरण के अलावा उनके पिता चिरंजीवी ने ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। उनके अलावा बॉलीवुड जगत की कई चर्चित हस्तियां सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुईं और इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कैटरीना, माधुरी दीक्षित समेत कई गायक और फिल्म निर्देशक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Kangana Ranaut: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में खुशी से झूमीं कंगना रणौत, अभिनेत्री ने लगाए जय श्रीराम के नारे