फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Song Besharam rang Controversy Sant Paramhans Acharya Threaten to Burn Shah rukh Khan

Pathaan Controversy: 'बेशर्म रंग' गाने पर संत परमहंस का विवादित बयान, बोले- शाहरुख मिल गया तो जिंदा...

Tue, 20 Dec 2022 11:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Dec 2022 11:38 PM IST
सार

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है। यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की एक सोची-समझी साजिश है। लोगों ने इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है।

विज्ञापन
Pathaan Song Besharam rang Controversy Sant Paramhans Acharya Threaten to Burn Shah rukh Khan
शाहरुख खान, संत परमहंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बहिष्कार करने की बात की जा रही है। वहीं, अब तक कई राजनेता भी इस गाने में दीपिका पादुकोण की पोशाक पर आपत्ति जता चुके हैं। इस बीच अयोध्या के संत ने इस मामले में विवादित बयान दे दिया है। फिल्म का विरोध करते हुए जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को धमकी दे डाली है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Gauahar Khan: मां बनने वाली हैं गौहर खान, खास अंदाज में गुड न्यूज साझा करते हुए बोलीं- जल्द दो से तीन होंगे

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है। यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की एक सोची-समझी साजिश है। लोगों ने इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। ऐसा रणनीति के साथ किया जाता है। यह फिल्म जिहाद है। इसलिए मैंने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। मैं उसे ढूंढ रहा हूं, जिस दिन वह जिहादी मिल गया मैं उसे जिंदा जला दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोग मुंबई में लगे हुए हैं। अगर हमसे पहले उसे कोई हिंदू शेर जला दे तो मैं उसके परिवार की आर्थिक मदद करूंगा। इसके अलावा संत ने सलमान खान और आमिर खान पर हमला करने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-Filmy Wrap: आपस में भिड़ीं मलाइका-अमृता और तलाक पर ‘महादेव’ फेम मोहित का बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

गौरतलब है कि पठान से शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वह रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-Namrata Shirodkar: नम्रता शिरोडकर ने 17 साल बाद किया खुलासा, बताया क्यों छोड़नी पड़ी एक्टिंग


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed