Pathaan: फैन के सिर चढ़ा 'एन एक्शन हीरो' का नशा, लिखा- पठान को छोड़..., आयुष्मान खुराना ने ऐसे किया रिएक्ट
शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'पठान' दुनियाभर में इस समय सिनेमा का दूसरा नाम बनकर उभर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ देश-दुनिया में फैले फैंस के दिलों पर भी राज कर रही है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर 'पठान' को ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में एक फैन 'पठान' को बेकार बताते हुए लोगों को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' देखने के लिए कहा। इसके बाद आयुष्मान खुराना भी सोशल मीडिया यूजर को रिप्लाई देने से खुद को रोक नहीं पाए।
फैन ने ट्वीट कर क्या कहा
सोशल मीडिया पर जहां सभी आम लोग 'पठान' की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं हाल ही में एक यूजर ने ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म की बजाय आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को देखने की अपील की है। दरअसल, एक यूजर ने लिखा, 'पठान को छोड़ो, नेटफ्लिक्स पर एन एक्शन हीरो देखो। स्टोरी डायलॉग्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और इंडियन न्यूज चैनल्स की रिपोर्टिंग की सच्चाई....। आयुष्मान खुराना ने कमाल कर दिया, लेकिन अर्णब की मिमिक्री करने वाला शख्स मेरा फेवरेट रहा।' अपने फैन के इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने रिएक्ट किया और यूजर को हिदायत भी दी है।
Box Office Report: पहले ही दिन पठान के सामने ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ने टेके घुटने, वारिसु की हालत टाइट
Screw Pathan, watch Action Hero on Netflix! Story, dialogues, background music, the subtle middle finger shown to Indian news channels and their crass reporting, @ayushmannk has KILLED it! But my fav was the guy mimicking Arnab
— Mubina Kapasi (@MubinaKapasi) February 2, 2023
आयुष्मान खुराना के दिया ऐसा रिएक्शन
अपने सोशल मीडिया फैन के इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने रिएक्ट किया है। अभिनेता ने लिखा, 'एन एक्शन हीरो को अपना प्यार देने के लिए शुक्रिया, लेकिन पहली वाली लाइन को हटाया जा सकता था। मैं खुद शाहरुख खान का फैन हूं।' अभिनेता ने इस तरह का रिप्लाई देखकर सभी लोग उनके इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 16: करण जौहर ने प्रियंका की दोस्ती पर उठाए सवाल, आरोप लगते देख हैरान-परेशान खड़ी दिखीं अभिनेत्री
Thanks for loving An Action Hero. 😎
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) February 3, 2023
Could’ve avoided the first line though 😇 I’m an SRKian!
बॉक्स ऑफिस पर गुंज रहा 'पठान'
आपको बता दें, पिछले साल रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थी और यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं 'पठान' की बात करें तो शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम जैसे कमाल के सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई के साथ आगे बढ़ रही है। 'पठान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 379.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Sunny Leone: मणिपुर के इंफाल में फैशन शो वैन्यू के पास धमाका, कार्यक्रम में सनी लियोनी करने वाली थीं शिरकत