फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Shah Rukh Khan respond to a fan who wants one crore in AskSRK session also talks about his health

#AskSRK: 'पांच बार पठान देखी, एक करोड़ दे दो' फैन की डिमांड सुन उड़े शाहरुख के होश, बोले- इतना रिटर्न तो...

Sat, 04 Feb 2023 01:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 04 Feb 2023 01:54 PM IST
सार

'पठान' के शानदार प्रदर्शन के बीच आज शाहरुख खान ने एक बार फिर से ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान अभिनेता फैंस के सवालों का मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए।

विज्ञापन
Pathaan Shah Rukh Khan respond to a fan who wants one crore in AskSRK session also talks about his health
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। चार साल बाद एक्शन अवतार में 'पठान' बन शाहरुख खान की वापसी को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है और ऐसे में फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक बार फिर से आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों का जवाब देकर उनका दिल जीत लिया। वहीं, एक फैन ने किंग खान से पांच बार 'पठान' देखने के बाद उनकी कमाई का हिस्सा मांग लिया, तो अभिनेता ने उसे हिसाब-किताब समझा दिया।

विज्ञापन

Pathaan Shah Rukh Khan respond to a fan who wants one crore in AskSRK session also talks about his health
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, आज शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस दौरान वह फैंस के सवाल का बेहतरीन ढंग से जवाब देते नजर आए। एक यूजर ने शाहरुख से कहा, 'पांच बार पठान देखने गया, 700 करोड़ में से एक करोड़ तो दे ही दो सर...।' ऐसे में फैन को जवाब देते हुए शाहरुख ने उन्हें पूरा हिसाब-किताब ही समझा दिया। किंग खान ने लिखा, 'भाई इतना रेट ऑफ रिटर्न नहीं मिलता, शेयर मार्केट में भी नहीं...फिल्म को और कई बार देखो फिर सोचेंगे...हाहाहा पठान।' शाहरुख खान के इस मजेदार अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Pathaan: 'पठान' देखने अपना देश छोड़ भारत आ गया यह शख्स, शाहरुख के फैन ने पार कर दी दीवानगी की हर सरहद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Shah Rukh Khan respond to a fan who wants one crore in AskSRK session also talks about his health
फिल्म पठान - फोटो : social media

इसके अलावा एक फैन ने लिखा, 'सर बहुत वर्षों से इंतजार कर रहा हूं आपके रिप्लाई का पर आप रिप्लाई देते ही नहीं... बस हाय ही बोल दो।' इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'बहुत कोल्ड था तो नींद नहीं आ रही थी, क्या मुझे इस सेशन को खत्म कर वापस सो जाना चाहिए और शायद बाद में मुझे तब वापस आना चाहिए जब आप पूरी तरह से जाग रहे हों?? इसके अलावा एक यूजर को जवाब देते हुए शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में एटली के बच्चे से मुलाकात की है और वह बहुत स्वीट और हेल्दी है।

Kartik Aryan-Kriti: 'शहजादा' का प्रमोशन करने निकले कृति-कार्तिक, आगरा में अमर उजाला इवेंट में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन

Pathaan Shah Rukh Khan respond to a fan who wants one crore in AskSRK session also talks about his health
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को देश ही नहीं विदेश में भी लोगों का प्यार मिल रहा है। जल्द ही 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए भी तैयार है और अभी इसकी कुल कमाई 379.18 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं।

Pathaan: फैन के सिर चढ़ा 'एन एक्शन हीरो' का नशा, लिखा- पठान को छोड़..., आयुष्मान खुराना ने ऐसे किया रिएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed