{"_id":"5d7b67588ebc3e015d44bd7d","slug":"parineeti-chopra-took-to-instagram-to-share-behind-the-scene-pictures-from-the-girl-on-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग करते वक्त काफी उत्साहित हैं परिणीति, तस्वीरें साझा कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग करते वक्त काफी उत्साहित हैं परिणीति, तस्वीरें साझा कर कही ये बात
Fri, 13 Sep 2019 03:25 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जो इन दिनों अंग्रेजी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के रीमेक पर लंदन में शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के लिए परिणीति काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। देखा जाए तो अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म पाकर परिणीती खासा उत्साहित हैं, यह उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों से साफ पता लगता है। तस्वीरें सेट से ही ली गई हैं, यह परिणीती खुद ही बता रही हैं।
विज्ञापन
पहली तस्वीर में परिणीती एक खिड़की किनारे ब्लैक एंड व्हाइट रंग का कार्डिगन और जीन्स पहने बैठी हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए परिणीती लिखती हैं- 'अपनी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के फोटोग्राफी के निर्देशक का अपनी खास तस्वीरें खिंचवाने के लिए इस्तेमाल कर रही हूं। क्या अनुभव है, ज़िंदगी बदल देने वाला, निर्वाना, शांती।"
विज्ञापन
वहीं दूसरी तस्वीर में परिणीती एक गेट किनारे खड़ी हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा " जब शॉट तैयार हो रहा था, पर मुझे तो तस्वीर खिंचवानी है। द गर्ल ऑन द ट्रेन क्या अनुभव है। " इस बात से यह तो साफ हो रहा है की वह फिल्म को शूट करते वक्त कितनी खुश हैं और इसी कारण वह अपनी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। साथ ही साथ यह भी पता चलता है कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास और उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाली है।
विज्ञापन
यह फिल्म जिसका रीमेक है, उस फिल्म में परिणीती का यह किरदार एमिली ब्लंट ने निभाया था। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जो तलाकशुदा महिलाओं की जिंदगी को दर्शाती है। एक लापता शख्स की जांच में उलझी यह कहानी तीन महिलाओं की ज़िंदगी को बेहद ही कठिन और पेचीदा बना देती है। फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पॉला हॉकिन्स की 2015 में लिखी कहानी पर आधारित है। इसके रीमेक में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और भी कीर्ति कुल्हारी भी अहम किरदारों में हैं।
पढ़ें: रानू मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंग्रेजी में की बात, बेटी के बारे में पूछने पर बोलीं- Its Enough..
View this post on Instagram
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on