फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Talk About Social Media And Negativity Says I Am Trying To Improve Myself

‘कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है…’, सोशल मीडिया की नकारात्मकता पर परेश रावल की दो-टूक

Sun, 05 Apr 2026 11:44 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 05 Apr 2026 11:44 PM IST
सार

Paresh Rawal Talk About Social Media Negativity: सोशल मीडिया पर सेलेब्स को अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया की नेगेटिविटी को लेकर परेश रावल ने भी अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Paresh Rawal Talk About Social Media And Negativity Says I Am Trying To Improve Myself
परेश रावल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

परेश रावल बॉलीवुड के एक उम्दा अभिनेता हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर मौजूद नेगेटिविटी को लेकर खुलकर बात की है। परेश का मानना है कि उन्हें भी गुस्सा आता है लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपना शिष्टाचार नहीं भूलते हैं। 

विज्ञापन


परेश रावल बोले किसी की इमेज खराब नहीं करनी चाहिए
पीटीआई से हालिया एक बातचीत में परेश रावल ने कहा, ‘मैं खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मेरी राय में सोशल मीडिया एक पीकदान जैसा हो गया। यहां लोग जो चाहे कह देते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। नकारात्मकता नहीं फैलनी चाहिए। आपको किसी के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है। भले ही आपको पक्का यकीन हो कि वह इंसान गलत है, फिर भी आपको उसकी आलोचना करने, उसे नीचा दिखाने या उसकी इमेज खराब करने का कोई हक नहीं है। लेकिन मैं ये सारी बातें कह रहा हूं और खुद भी सुन रहा हूं। मैंने खुद भी बहुत कम किया है।’

विज्ञापन

 

Paresh Rawal Talk About Social Media And Negativity Says I Am Trying To Improve Myself
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

ये खबर भी पढ़ें: बदल गई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म 

ऑनलाइन गाली-गलौज नहीं करते हैं परेश रावल
परेश रावल ने यह भी माना कि ऑनलाइन डिस्कशन पर रिएक्शन देते समय उन्हें कभी-कभी गुस्सा आ जाता है। फिर भी वह एक खास स्तर का शिष्टाचार बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं। परेश रावल कहते हैं, ‘कभी-कभी जब मुझे गुस्सा आता है, तो आ जाता है। लेकिन फिर भी मैं एक सीमा में रहता हूं। मैं कभी गाली-गलौज नहीं करता। सोशल मीडिया सकारात्मकता फैलाने का एक अच्छा जरिया है। अगर कहीं नेगेटिविटी हो तो उससे दूर रहो।’

इस फिल्म में नजर आएंगे परेश रावल
परेश रावल के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed