फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi will be seen hosting savdhaan india criminal decoded for few episodes reportedly as reports

Pankaj Tripathi: 'सावधान इंडिया' को होस्ट नहीं करेंगे पंकज त्रिपाठी! जानिए इस मामले की पूरी हकीकत

Thu, 28 Sep 2023 10:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 28 Sep 2023 10:58 AM IST
सार

'सावधान इंडिया' के बहुप्रतीक्षित नए सीजन 'क्रिमिनल डिकोडेड' की शुरुआत हो चुकी है। इस बार खबरें थीं कि कुछ एपिसोड्स को पंकज त्रिपाठी होस्ट कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Pankaj Tripathi will be seen hosting savdhaan india criminal decoded for few episodes reportedly as reports
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

स्टार भारत का प्रमुख शो 'सावधान इंडिया' अपने बहुप्रतीक्षित नए सीजन 'क्रिमिनल डिकोडेड' के साथ दस्तक दे चुका है। वहीं, साल 2012 से ही 'सावधान इंडिया' शो को होस्ट करने वाले सुशांत सिंह अब घर-घर में पहचान बन चुके हैं। इस सीजन को भी वे होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बीच, कुछ खबरों में यह दावा किया गया था कि पंकज त्रिपाठी को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन

पहले पंकज त्रिपाठी के बारे में यह जानकारी सामने आई थी
पहले सामने आई जानकारी में यह कहा गया था कि हिंदी सिनेमा जगत में अपने अभिनय के लिए मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के टैलेंट को देखते हुए चैनल ने सनसनीखेज आपराधिक मामलों से जुड़े कुछ एपिसोड को होस्ट करने के लिए उनसे अप्रोच किया है। इन एपिसोड्स में दिल को दहला देने वाली वास्तविक घटनाओं का नाटकीय चित्रण दिखाया जाएगा। इससे न सिर्फ दर्शक सचेत होंगे, बल्कि अपराधी की मानसिकता को भी भांप सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi will be seen hosting savdhaan india criminal decoded for few episodes reportedly as reports
सुशांत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके पीछे की हकीकत यह है...
अब यह बात सामने आई है कि इस बारे में गलत जानकारी प्रसारित की गई है। इस खबर की टाइमिंग पर भी सवाल उठे हैं क्योंकि गुरुवार को ही पंकज त्रिपाठी अभिनीत फुकरे-3 रिलीज हुई है। ऐसे में 'सावधान इंडिया' को उनके द्वारा होस्ट किए जाने की संभावनाओं पर जानकारी जानबूझकर कर प्रसारित की गई है। इस बारे में पंकज त्रिपाठी के दफ्तर ने भी कहा है कि इन खबरों में सच्चाई नहीं है। शो मेकर्स के साथ उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है।

विज्ञापन

सुशांत सिंह क्या कहते हैं?
‘सावधान इंडिया’ के नए सीजन के बारे में सुशांत सिंह कहते हैं, ‘खबरों में आजकल हम जो अपराध की कहानियां देखते हैं, वे आपको झकझोर कर रख सकती हैं। जो घटनाएं कभी सालों में एक बार सुनने को मिलती थीं, वे अब दुर्भाग्य से हमारे समाज में लगातार होने वाली घटनाएं बन गई हैं। इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना और जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।’

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने शम्मी कपूर को बताया अपना पसंदीदा कलाकर, कहा- उनका अभिनय अतुलनीय था
 

सुशांत सिंह ने कही यह बात
वे कहते हैं, ‘मैं 'सावधान इंडिया: क्रिमिनल डिकोडेड' के आगामी सीजन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे ऐसे लोगों से संदेश मिलते रहते हैं, जिन्हें हमारे शो के द्वारा सतर्क रहने की सीख मिली है। इस सीजन में हमारा लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों की तह तक जाना, नए दृष्टिकोण की खोज करना और गलत काम करने वालों के मनोविज्ञान में गहराई से झांकना है। इस शो के माध्यम से, मैं एक बार फिर लोगों को आपराधिक कृत्यों से बचाने के लिए समर्पित हूं।’ ‘सावधान इंडिया : क्रिमिनल डिकोडेड’ का प्रसारण 26 सितंबर से सोमवार से शनिवार, रात 10.30 बजे स्टार भारत चैनल पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed