फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Mother Passes Away Writer Atul Kumar Rai Share Memories

मुंबई के बंगले में लगाई खटिया, गांव से आते वक्त नहीं मिलाते थे नजरें; कैसा था पंकज त्रिपाठी और मां का रिश्ता

Sun, 02 Nov 2025 07:36 PM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:36 PM IST
सार

Pankaj Tripathi And Mother Relationship: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है। अभिनेता के करीबी और लेखक अतुल कुमार राय ने अमर उजाला को बताया कि मां के साथ पंकज त्रिपाठी का रिश्ता कैसा था?

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Mother Passes Away Writer Atul Kumar Rai Share Memories
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंकज त्रिपाठी जब भी अपने जीवन के बारे में बात करते हैं, तो मां हेमवंती देवी का जिक्र जरूर करते हैं। वह उनकी ताकत थीं। अब मां तो नहीं रहीं, बीते शनिवार उनका देहांत हो गया है। ऐसे मौके पर अमर उजाला डिजिटल ने लेखक अतुल कुमार राय से बातचीत की, वह पंकज त्रिपाठी के करीबी और पारिवारिक मित्र हैं। अतुल ने पंकज त्रिपाठी और मां के रिश्ते पर बात की, दोनों से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें भी साझा कीं। 

विज्ञापन

मुंबई के बंगले में गांव जैसा माहौल बनाया
अतुल कुमार राय कहते हैं, ‘पंकज भैया, हमेशा चाहते थे कि मां उनके साथ मुंबई में रहें। वह बस कहती थीं कि तुम अच्छे से रह रहे हो तो यही काफी है। इसके बावजदू पंकज भैया ने उनके लिए मुंबई में बड़ा सा बंगला बनवाया और इसमें गांव जैसा माहौल बनाया। यहां तक बंगले में खटिया भी लगाई। चारों तरफ पेड़-पौधे लगाए। लेकिन मां का गांव ही भाता था तो ज्यादा दिन नहीं रुकती थीं।’

विज्ञापन

अतुल आगे कहते हैं, ‘वैसे माता जी को कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी। हां, जनवरी से उनकी तबियत थोड़ी खराब रहने लगी थी। लेकिन वह हमेशा गांव में रहना पसंद करती थीं, वहां पंकज भैया के बाकी भाई-बहन भी रहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज भैया से मां का ज्यादा लगाव 
अतुल बताते हैं कि पंकज त्रिपाठी घर के छोटे थे तो मां को उनसे अधिक लगाव था। वह कहते हैं, ‘पंकज भैया भी मां के काफी करीब थे। वह अक्सर बताते थे कि जब भी गांव से लौटते हैं तो मां रोने लगती हैं। मां का रोना उनसे देखा नहीं जाता है। यही वजह है कि वह गांव से आते वक्त मां से नजरें नहीं मिलाते थे।’ 

Pankaj Tripathi Mother Passes Away Writer Atul Kumar Rai Share Memories
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
ये खबर भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

पंकज भैया को टीवी पर देखकर हुईं खुश 
पंकज त्रिपाठी के घर पर कई साल तक टीवी नहीं था। इस बात का जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में किया। लेकिन हाल ही में पिता के कहने पर गांव के घर में टीवी लगाया गया। अतुल बताते हैं, ‘एक बार मां ने किसी एड में टीवी पर पंकज भैया को देखा तो फोन किया और इस बारे में बताया। मां उन्हें टीवी पर देखकर काफी खुश थीं।’   

Pankaj Tripathi Mother Passes Away Writer Atul Kumar Rai Share Memories
अतुल कुमार राय के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने दी पंकज त्रिपाठी की मां के निधन की जानकारी 
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का शनिवार को निधन हो गया। बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, 'हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे।' परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed