फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panipat in a controversy Peshwa BajiRao Descendant Sends Notices to Film Makers

'पानीपत' में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज को आपत्ति, लगाया बदनाम करने का आरोप

Thu, 28 Nov 2019 06:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Nov 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Panipat in a controversy Peshwa BajiRao Descendant Sends Notices to Film Makers
Panipat - फोटो : social mumbai

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म पानीपत रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई है। मामले में पेशवा बाजीराव के वंशज शादाब अली ने पानीपत के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं।

विज्ञापन


ट्रेलर में कृति अर्जुन कपूर से कहती है, 'मैने सुना है जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं।' विवाद इसी डायलॉग को लेकर है। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


इस फिल्म पर कहानी की चोरी का आरोप लगा था। इस बारे में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 

Panipat in a controversy Peshwa BajiRao Descendant Sends Notices to Film Makers
Panipat - फोटो : amar ujala, mumbai
इससे पहले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। फवाद चौधरी का कहना था कि पानीपत में मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ दिया गया है।

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। जहां अर्जुन मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं तो वहीं संजय दत्त, अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Getting a chance to play Sadashiv Rao Bhau has been an amazing & overwhelming experience... A True Patriot & Leader... His Strength, Valour & Resilience was our way of showcasing the true spirit of the Maratha Empire that protected India for over 100 years... can’t wait to share the film with all of you... 1 week to go... #panipat 6th December @agppl @kritisanon @duttsanjay @ashutoshgowariker @sunita.gowariker @reliance.entertainment @zeemusiccompany

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed