फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palak Tiwari actress opens about the reason why mother shweta tiwari is not reason for her being actor

Palak Tiwari: मां श्वेता की वजह से अभिनेत्री बनीं पलक तिवारी? अभिनेत्री ने खुद उठाया इस राज से पर्दा

Mon, 09 Oct 2023 12:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 09 Oct 2023 12:31 AM IST
सार

पलक तिवारी को हाल ही में पेटा के एक कार्यक्रम में स्पॉट किया गया था और यहीं पर उन्होंने साझा किया कि कैसे वह हमेशा शाकाहारी रहना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
Palak Tiwari actress opens about the reason why mother shweta tiwari is not reason for her being actor
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : social media

विस्तार

अपने लुक्स और कातिलाना फिगर से सबको दीवाना बनाने वाली पलक तिवारी बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी दिलकश अदाएं लोगों के दिलों-दिमाग में छाई रहती हैं। अभिनेत्री अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं हाल ही में पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता तिवारी के पद्चिन्हों पर चलकर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अभिनेत्री बन गईं। सभी को लगता है कि उनकी मां एक्ट्रेस थीं इसलिए उन्होंने ही पलक को इसे करियर बनाने की सलाह दी होगी, लेकिन यह गलत है। हाल ही में पलक ने खुलासा किया कि उनके अभिनेत्री बनने के पीछे उनकी मां नहीं हैं।

विज्ञापन

शाकाहारी हैं पलक तिवारी
पलक तिवारी को हाल ही में पेटा के एक कार्यक्रम में स्पॉट किया गया था और यहीं पर उन्होंने साझा किया कि कैसे वह हमेशा शाकाहारी रहना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'बचपन से ही मुझे मांसाहारी खाना अजीब लगता था। मेरी नानी शाकाहारी हैं, लेकिन मेरी मां शाकाहारी नहीं हैं। उस समय, शाकाहारी भोजन खाने के फायदों के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी। लेकिन आज, मेरी मां पूरी बात को अच्छी तरह समझ रही हैं।'
विज्ञापन


अभिनेत्री बनने के पीछे श्वेता तिवारी नहीं थीं कारण
इसी इंटरव्यू में पलक तिवारी ने बताया कि अभिनय को करियर बनाने के उनकी मां कारण नहीं थीं। पलक बोलीं, 'मेरी मां हमेशा से जानती थीं कि मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती हूं। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, लेकिन यह कारण नहीं था कि मैं शोबिज में आना चाहती थी। मुझे हमेशा लगता था कि यह मुझमें है और जब मैं छोटी थी तो मैंने इस पेशे में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Gal Gadot: इस्राइल-फिलिस्तीन युद्ध से बेहद आहत हैं गैल गैडोट, पोस्ट साझा कर इस्राइलियों को बंधाया ढांढस

अगर कुछ और बनती तो भी खुश होतीं श्वेता तिवारी
पलक तिवारी ने आगे बताया कि, 'मां ने कभी भी मुझे किसी भी तरह प्रभावित नहीं किया। दरअसल, अगर मैंने क्रिकेटर, शेफ या फैशन डिजाइनर बनने का फैसला किया होता तो भी वह खुश होती। उन्होंने हमेशा मेरी पसंद को सपोर्ट किया है और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे वह चुनने दिया जो मैं करना चाहती थी।' अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक को आखिरी बार सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल समेत कई कलाकारों के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी।
Naga Chaitanya Samantha: नागा चैतन्य ने साझा की सामंथा से जुड़ी खास तस्वीर, फैंस के बीच पैचअप की अटकलें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed